
पाली। भगवान् महावीर का 2615वां जन्म कल्याणयक महोत्सव जैन समाज की ओर से मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समाज व स्कूलों की झांकियो के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समाज के महिला पुरुष बच्चे शोभायात्रा में पाली ही नहीं प्रदेश के मशहूर बैंड की स्वर लहरियों के साथ भगवान महावीर के जयकारों के साथ चल रहे थे। समूचा शहर महावीरमय दिखाई दे रहा था।