Home Blog Page 6412

राजस्थान के सांसद को शादी समारोह में क्यों पडा थप्पड?

BJP MP sonaram choudhary slapped by a youth at a wedding function
BJP MP sonaram choudhary slapped by a youth at a wedding function

बाड़मेर। बाड़मेर सांसद कर्नल सोनाराम को एक शादी समारोह में एक युवक की द्वारा थप्पड़ मारने की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। लोग इसे सांसद के तुनकमिजाजी का नतीजा बता रहे हैं।

अलवर के कलसाडा गांव में थाना अधिकारी को लाठियों से पीटा

alwar news
police officer Beaten with sticks by villagers at Kalsada in alwar

अलवर। अलवर जिले के मालाखेड़ा इलाके में स्थित कलसाड़ा गांव में सोमवार देर रात बदमाशों को पकडऩे गए थाना अधिकारी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में थाना अधिकारी को सिर और कान पर चोट लगी है। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शीला को मात देने के बाद पंजाब में ये पैंतरा अपनाएंगे केजरीवाल

aap plans for punjab assembly election, kejriwal may contest from patiala

चंडीगढ़। दिल्ली चुनाव की तर्ज पर पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी अपना पूरा दम लगाने वाली है शायद इसलिए मुकाबला बराबरी का रखने के लिए अरविंद केजरीवाल खुद कैप्टन अमरेंद्र के गढ़ यानि के पटियाला से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

SMVDU के दीक्षांत समारोह में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

pm modi at the 5th convocation of shri mata vaishno devi university in katra
pm modi at the 5th convocation of shri mata vaishno devi university in katra

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा जोकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी है के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफती, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ.निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत के अलावा यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर व कई अन्य प्रोफैसर व कार्यकर्ता मौजूद थे।

दीक्षांत समारोह के दौरान बीच-बीच में भारत माता की जय के नारे गुंजते रहे। जैसे ही राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपना भाषण शुरू करने लगी तो भारत माता की जय का नारा गूंज उठा।

वहीं जैसे ही प्रधानमंत्री को दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक देने के लिए बुलाया गया तो एक बार फिर से भारत माता की जय के नारे लगे।

हजारीबाग में कर्फ्यू जारी, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

ordered to shoot troublemakers on sight in Hazaribagh
ordered to shoot troublemakers on sight in Hazaribagh

रांची/हजारीबाग। रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में संघर्ष के बाद कर्फ्यूग्रस्त हजारीबाग में प्रशासन ने उपद्रवी को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। इस बीच शहर के एक इलाके में बम बनाते समय हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।