Home Blog Page 6422

जर्मनी : गुरूद्वारे के पास विस्फोट, तीन घायल

priest among 3 wounded in Germany Gurudwara Blast
priest among 3 wounded in Germany Gurudwara Blast

बर्लिन। जर्मनी के पश्चिमी शहर एस्सेन में एक गुरूद्वारे के मुख्य गेट के पास हुए जबर्दश्त बम विस्फोट में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घटना शनिवार देर शाम की है। जब यह धमाका हुआ तब यहां एक विवाह समारोह संपन्न हो रहा था।

सलमान खान उत्तरप्रदेश में करेंगे दो फिल्मों की शूटिंग

Salman Khan to shoot two film in Uttar Pradesh this year
Salman Khan to shoot two film in Uttar Pradesh this year

मुंबई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसीलिए खबर है कि बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान इस साल अपनी दो फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर-प्रदेश जाएंगे। कहा जाता है कि वे जहां भी जाते हैं, वहीं हजारों की तादाद में उनके फैन्स एक झलक पाने के लिए खड़े हो जाते हैं।

video : उड़ता पंजाब का ट्रेलर रिलीज, दिलचस्प है और करीना का रोल

मुंबई। फिल्म उड़ता पंजाब का ट्रेलर शनिवार को रिलीज़ किया गया। पंजाब में युवाओं के बीच ड्रग्स की लत के ऊपर आधारित इस फिल्म में शाहिद कूपर एक रॉकस्टार का रोल निभा रहे हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट को एक बिहारी लडक़ी के रूप में देखना जहां काफी दिलचस्प लग रहा है वहीं करीना कपूर डॉक्टर का रोल कर रही हैं और साथ में है पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांज जिनके रोल में काफी दम नजऱ आ रहा है।

ऐसे में दिलजीत प्रशंसकों का दिल जीत सकते हैं। इसीलिए सोशल मीडिया पर उड़ता पंजाब का ट्रेलर काफी चर्चा बटोर रहा है।

udta Punjab official trailer
udta Punjab official trailer

फिल्म उड़ता पंजाब में करीना और शाहिद की एक साथ वापसी हो रही है, जिससे यहां यह काफी दिलचस्प है। जब वी मेट के बाद इन दोनों सितारों ने फिल्मों के साथ साथ निजी तौर पर भी अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

हालांकि इसके बाद 2010 में इनकी एक और फिल्म मिलेंगे मिलेंगे रिलीज़ हुई थी, जिसकी शूटिंग तभी हो चुकी थी जब इन दोनों के बीच दोस्ती थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि उड़ता पंजाब में यह दोनों स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे और जितना देखने पर समझ आता है फिल्म में शाहिद-आलिया और करीना-दिलजीत जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। उड़ता पंजाब का ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

भाभी जी घर पर हैं : अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगी शुभांगी अत्रे

Shubhangi Atre to replace shilpa shinde in bhabi ji ghar par hai
Shubhangi Atre to replace shilpa shinde in bhabi ji ghar par hai

मुंबई। भाभी जी घर पर हैं, शो में अंगूरी भाभी का किरदार अब शिल्पा शिंदे की जगह टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाएंगी, क्योंकि अंगूरी की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शिंदे और शो निर्माता बेनाफेर कोहली के बीच विवाद हो गया था और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

प्रधानमंत्री मोदी का मिला पत्र, कानपुर की छात्रा गदगद

pm modi writes thank you letter to 10 year old girl Aditi Mishra
pm modi writes thank you letter to 10 year old girl Aditi Mishra

कानपुर। कानपुर जिले में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा अदिति (10) को छोटी सी उम्र में ही ऐसा तोहफा मिला है कि जिससे वह इन दिनों फूली नहीं समा रही हैं।