Home Blog Page 6448

चंपा बाई : उम्र 110, फिर भी मजबूत शरीर, स्फूर्ति बरकरार

bjkai

कालमुखी/खंडवा। आज के युग में जहां कई लोग 60-70 की उम्र भी तय नहीं कर पाते या जिनके शरीर के कई अंग बढ़ती उम्र के साथ काम करना बंद कर देते हैं। वहीं 110 वर्ष की चंपा बाई आज भी घटिया से उठकर दिनचर्या का का पूरा काम स्वयं करती है।

कांग्रेस को दलितों की याद केवल वोट के वक्त आती है : राजे

rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje hits back at rahul gandhi over dalit girl rape case
rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje hits back at rahul gandhi over dalit girl rape case

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक दलित और कमजोर वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया तथा कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री राजे ने की ‘अम्बेडकर संबल योजना’ की घोषणा, दीं अनेक सौगातें

Ambedkar Sambal Scheme
Chief Minister Vasundhara Raje announced ‘Ambedkar Sambal Scheme’ on 125th Birth Anniversary of Dr Bhimrao Ambedkar

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती के अवसर पर दलित समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अम्बेडकर सम्बल योजना शुरू करने की घोषणा की।

मालवाडा के पीथाराम आश्रम में उत्साहपूर्वक मनाई अंबेडकर जयंति

Ambedkar Jayanti celebrated at Pitha Ram Ashram Malvada
Ambedkar Jayanti celebrated at Pitha Ram Ashram Malvada

मालवाडा। मालवाडा नगर स्थित पीथाराम आश्रम में गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंति धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मेघवाल समाज सुधार समिति 19 (परगना) मालवाडा के तत्वाधान में विशाल रैली का आयोजन किया गया।

पीथारामजी आश्रम मालवाडा में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित करते हुए रानीवाडा विधायक नारायणसिह देवल कहा कि समाज को शिक्षित होकर आगे बढते रहना होगा। उन्होंने विधायक कोटे से जल्द ही मेघवाल छात्रावास की चार दिवारी का कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कान्तिलाल वाघेला ने आगंतुक समस्त समाज बंधुओं व मेहमानों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया तथा आभार जताया। मालवाडा के अमरसिंह देवल ने समाज बंधुओं तथा मेघवाल समाज सुधार समिति को ऐसे भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने वादा किया कि जब भी समाज को उनकी जरूरत पडेगी वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

व्याख्याता मानाराम चौहान व गवराराम पहाडिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने, शिक्षित बनने, आगे बढने व मिलजुल कर रहने का आहवान किया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ पंच, महिलाएं, छात्र व छात्राएं, युवा, कर्मचारीगण तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि रानीवाडा पंचायत समिति सदस्य वर्षा देवी भी थीं। इस कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह भी रखा गया। जिसमें समाज की 40 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

मेघवाल समाज सुधार समिति मालवाडा के समस्त कार्यकर्ता, प्रकाश परमार, हंसाराम परमार, मफाराम डाभी, लक्ष्मण गुलशन, गोविन्द राठौड, नेथीराम सोलकी, जीवाराम चौहान, निरंजन गुलशन, चौथाराम सोंलकी, मोहनलाल बढिया, कान्तिलाल, गेमाराम रोडा, लच्छाराम बढिया, कृष्ण चौहान, करनाराम परमार, नरसीराम डाभी, कान्ति गुलशन, रमेश पातलिया, ललीत राठौड, नरेश कैर, सहित समाज बन्धु उपस्थित थे। कार्यक्रम मेंं सेवानिवृत कर्मचारी हिन्दुराम व लच्छाराम को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गोवाराम खाबडा ने किया।

पातालेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

 Pataleshwar Mahadev mandir sewara
Pataleshwar Mahadev mandir sewara

भीनमाल। जालोर जिले के सेवाड़ा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा गुरूवार को जयकारों के साथ सम्पन्न हुई।