
मुंबई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, बाजार में जोरदार बढ़त रही। सेंसेक्स 25600 के पार जाने में जहां कामयाब हुआ, वहीं निफ्टी 7850 को पार कर गया है। अच्छे आर्थिक आंकड़ों और बेहतर मॉनसून के अनुमान ने बाजार को बेहतरीन सहारा दिया है।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। मायावती के खिलाफ दायर एक याचिका में याचिकाकर्ता ने नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने वसंतकुंज में 2700 करोड़ रुपए की विवादित जमीन के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खिलाफ फैसला सुनाया है।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस से बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द करने की बात कही है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन बार नोटिस जारी होने के बाद ही कोर्ट में पेश न होने पर यह कठोर कदम उठाया है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली के दौरे पर आई महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से मुलाकात की।