
वाराणसी। सांड शब्द सुनते ही लोग चौक जाते हैं और उनकी जेहन में बाबा की सवारी नन्दी का चेहरा घूम जाता है। व्यस्ततम सड़क या गलियों में खड़े सांड को देख लोग रूक जाना या चुपचाप किनारे से खिसक जाना बेहतर समझते हैं। ऐसे में किसी सांड को ढूंढ़ कर लाने पर 50 हजार नगद इनाम पाने की बात लोगों को बनारसी मसखरी लगेगी। लेकिन यह बात बिल्कुल सौ फीसदी सच है। गायब सांड के मालिक ने थाने में रिपोर्ट लिखवाने के साथ शहर में इसे ढूंढ़ कर लाने पर 50 हजार रूपए देने की घोषणा पोस्टर चस्पा कर की है।