Home Blog Page 648

कांग्रेस की ‘बी’ टीम है आप : मनोज तिवारी

AAP is 'B' team of Congress, says BJP chief Manoj Tiwari
AAP is ‘B’ team of Congress, says BJP chief Manoj Tiwari

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली का प्रशासनिक प्रमुख तय करने के मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में अपनी ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को अपना प्रतिनिधि बनाने को लेकर आप पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘बी’ टीम बताया है।

सूखा अदरक देगा इन बिमारियों से राहत 

know the benefits of dry ginger

अदरक हमें कई बिमारियों से दूर करता हैं. अदरक में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। वही अदरक के सूखने के बाद इसका सेवन किया जाए तो हमारे शरीर में होने वाले दर्द,कब्ज, ह्रदय और वात रोगों से छुटकारा मिल सकता हैं। आईये जानते हैं सोंठ किस प्रकार हमारी मदद करता हैं।

यदि सोंठ के साथ  हींग और काला नमक मिला लेते है और इसका सेवन करते है तो गैस की समस्या दूर होती है।
कांजी में सोंठ का चूर्ण डालकर पीने से गठिया यानि जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। सोंठ एवं हरड़ चूर्ण मधु में मिलाकर चाटने से कमर दर्द, कंधे का दर्द, घुटने का दर्द एवं पीठ दर्द दूर हो जाता है।
हरड़, सोंठ तथा अजवायन समभाग लेकर चूर्ण बनाएं और तक्र, गरम जल अथवा कांजी के साथ सेवन करें। इसके सेवन से गठिया एवं जोड़ों की सूजन से मुक्ति मिलती है।
सोंठ, रास्ना, गिलोय, एरण्डमूल का क्वाथ बनाकर पीने से सर्वांगव्यापी आमवात तथा जोड़ों, अस्थियों एवं मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

हिचकी से हो रहे हैं परेशान तो अपनाएं यह तरीके 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

रसोई गैस की कीमत बढ़ाने पर राहुल का मोदी पर निशाना

Rahul gandhi attacks PM modi over cooking gas price hike
Rahul gandhi attacks PM modi over cooking gas price hike

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी से सिंहासन खाली करने को कहा।

पजामा भी सेक्सी परिधान : मोली किंग

Pyjamas can look sexy, says Mollie King
Pyjamas can look sexy, says Mollie King

लंदन। गायिका मोली किंग का कहना है कि पजामा एक ‘सेक्सी’ परिधान है और टू-पीस नाइटवीयर भी बेहद आकर्षक लग सकता है।

समुद्र की अनदेखी दुनिया ‘ओशन एक्वेरियम’

0

समुद्र की गहराई नापना टेढ़ी खीर है लेकिन समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानना हर पल नया अहसास कराता है। बात अगर पानी के नीचे छिपे समुद्री जीवों की अनछुई जिंदगी को करीब से देखने की हो तो यह पल अविस्मरणीय सा बन जाता है।

जी हां, अगर आप समुद्र की अद्भुत चीजों को करीब से देखना और महसूस करना चाहते हैं तो अंडरवाटर टनल ‘ओशन एक्वेरियम’ आपकी यह इच्छा पूरी कर सकता है। चीन के प्रमुख शहर शंघाई स्थित ओशन एक्वेरियम में दुनिया की सबसे लम्बी 155 मीटर अंडरवाटर टनल है। इस एक्वेरियम में विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवों को समुद्र के भीतर से निहारने का अनोखा अहसास होता है।

यह अनोखा अनुभव प्रदान करने के लिए ही यहां विश्व की सबसे लम्बी अंडरवाटर एक्वेरियम टनल बनाई गई है। इस टनल में व्यक्ति के आस-पास तथा ऊपर समुद्री पानी में विहार करती विभिन्न मछलियां तथा अन्य जीव किसी को भी चकित तथा अचम्भित करने की ताकत रखते हैं। इस एक्वेरियम में देश-विदेश के समुद्री जीवों से परिचय कराने के लिए 9 अलग-अलग जोन बनाए गए हैं।

साथ ही यहां समय-समय पर खास एग्जीबिशंस भी आयोजित होती रहती हैं जिनमें डैडली एक्वेटिक एनीमल एग्जीबिशन, सेव आॅवर शार्क एग्जीबिशन आदि शामिल हैं। इनसे समुद्री जीवन के बारे में दर्शकों के ज्ञान में वृद्धि होने के साथ-साथ उन्हें समुद्र व समुद्री जीवों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जागरूक होने का मौका मिलता है।

अनोखा व दुर्लभ

शंघाई में आॅरिएंटल पर्ल टावर के ठीक बगल में निर्मित इस विशाल एक्वेरियम में 20,500 वर्ग मीटर का बिल्ट-इन-एरिया है जिसके निर्माण पर कुल 55 मिलियन डॉलर खर्च हुए हैं। साल 2002 में निर्माण से ही इस एक्वेरियम में प्रतिवर्ष 10 लाख दर्शक समुद्री जीवों को देखने के लिए पहुंचते हैं जिनमें चीन के साथ-साथ दुनियाभर के पर्यटक शामिल हैं। यहां कई अनोखे व दुर्लभ समुद्री जीवों को बिल्कुल समुद्री परिवेश में रखा गया है।

पांच महाद्वीपों तथा चार महासागरों में पाई जाने वाली समुद्री जीवों की 450 से अधिक प्रजातियों को यहां देखा जा सकता है। इनमें विशाल शार्कों से लेकर रंग-बिरंगी छोटी मछलियां, कछुए, समुद्री घड़ियाल आदि शामिल हैं। यह एक्वेरियम यहां पाई जाने वाली ब्रूस नामक एक ‘आॅरांडा गोल्डफिश’ के लिए भी प्रसिद्ध है जिसका नाम विख्यात अभिनेता ब्रूस ली के नाम पर रखा गया है। यह दुनिया की सबसे लम्बी गोल्डफिश में से एक है जिसकी लम्बाई 17.129 इंच है।

बांटा गया है 9 जोन में

यहां आने वाले लोगों को विश्व के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले समुद्री जीवों के बारे में सरलता से जानने में सहायता के लिए एक्वेरियम को 9 विभिन्न जोन में बांटा गया है। इनमें चीन, दक्षिणी अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया, अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया, कोल्ड वाटर पोलर सी एंड शोर और डीप ओशन जोन शामिल हैं। एक्वेरियम में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की यह अनोखी समुद्री यात्रा पहले जोन में चीन की यांग्जी नदी के जीवों को देखते हुए शुरू होती है। इसके बाद वे दक्षिण अमेरिका की विशाल नदी अमेजन, फिर आॅस्ट्रेलिया के मैंग्रोव तथा बिलाबोंग्स इलाकों के जलीय जीवों को देखते हैं।

इसके बाद शुरू होता है अफ्रीकी जोन, जहां नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों, एशिया के इलाकों में पाए जाने वाले जलीय जीवों को निहारते हुए वे अंटार्कटिका के बर्फीले समुद्र में पाए जाने वाले जीवों तक पहुंचते हैं। अंतिम चरण में समुद्र तटों के निकट पाए जाने वाले समुद्री जीवों के बाद पर्यटकों को गहरे समुद्रों के जीवों को देखने का अद्भुत मौका मिलता है। इस तरह शंघाई ओशन एक्वेरियम की यह यात्रा एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाती है। विभिन्न जोन के खास समुद्री जीवों में चाइनीज स्टर्जन, ज्यांट सैलामैंडर इलेक्ट्रिक ईल, स्पॉटेड सील्स, सी डैÑगंस, जैलीफिश, सैंड टाइगर शार्क आदि शामिल हैं।