Home Blog Page 6482

मोदी सरकार का बडा कदम, पाक से लगती सीमा सील करने को मंजूरी

india to seal its western border with pakistan for the first time since independence
india to seal its western border with pakistan for the first time since independence

नई दिल्ली। पठानकोट हमले की जांच में पाकिस्तान द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बाद केन्द्र सरकार ने सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने की योजना पर मंजूरी दे दी है। योजना के तहत बॉर्डर की फाइव-लेयर सुरक्षा की जाएगी।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरिन रिजिजू ने मीडिया को यहां बताया कि पाकिस्तान से लगती 2900 किलोमीटर लंबी पश्चिमी सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने की योजना पर केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

योजना के अमल में आने पर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सीमापार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, थर्मल इमेज और नाइट विजन उपकरण, युद्ध के मैदान में निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले राडार, भूमिगत मॉनिटरिंग सेंसर और लेजर बैरियर्स लगाए जाएंगे।

एक साथ मिलकर काम करने से यह फायदा होगा कि घुसपैठ होने पर अगर एक उपकरण काम करना बंद कर दे तो दूसरा कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना देता रहेगा। इससे चौबीसों घंटे नई तकनीक से सीमा की निगरानी की जाएगी। स्वतंत्रता के बाद ऐसा पहली बार होगा कि जब सरकार पश्चिमी सीमा को पूरी तरह से बंद करने का मन बना चुकी है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लेजर बैरियर्स को सीमा के 130 ऐसे संवेदनशील स्थानों पर लगाया जाएगा जहां फेंसिंग नहीं हुई है। इसमें जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी और नदी वाले इलाकों से लेकर गुजरात तक के हिस्से शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सीमा पार से आने वाले आतंकी और तस्कर इन्हीं इलाकों से सबसे ज्यादा घुसपैठ करते हैं। इसी को ध्यान में रख केन्द्र ने ‘कॉम्प्रिहेंसिव बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम’ (सीआईबीएमएस) तकनीक के जरिए 365 दिन सीमा की निगरानी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पठानकोट जैसे हमलों, घुसपैठ, तस्करी की घटना को रोकने का यही एकमात्र रास्ता है।

उधर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान से सटती भारतीय सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए केन्द्र ने उच्च तकनीकी रणनीति तैयार करने का फैसला किया है। इससे पाकिस्तान प्रायोजित आतंक को पूरी तरह से नियंत्रण किया जाना संभव हो सकेगा।

महाराष्ट्र में सूखे के लिए साईं बाबा जिम्मेदार, शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से होगा विनाश

Maharashtra drought result of unworthy sai baba worship : shankaracharya Swaroopananda saraswati
Maharashtra drought result of unworthy sai baba worship : shankaracharya Swaroopananda saraswati

नई दिल्ली। द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने महाराष्ट्र में सूखे की समस्या के लिए साईं बाबा को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद अब उनके खिलाफ अपराध बढेंगे।

भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है टैलीकॉम कम्पनी टैलीनॉर

telecom company telenor
telecom company telenor winding up process of its business from India

मुंबई। टैलीकॉम कम्पनी टैलीनॉर भारत से अपना बिजनेस समेटने पर विचार कर रही है। नार्वे की यह टैलीकॉम कम्पनी भारत में 3जी या 4जी सर्विसेज ऑफर करने की स्थिति में नहीं है, उसके पास डेटा स्पैक्ट्रम सीमित मात्रा में है और कुछ ही इलाकों में उसका बिजनेस सिमट गया है, वहीं प्रतिद्वंद्वी कम्पनियां बड़ी होती जा रही हैं और रिलायंस जियो इंफोकॉम अपना कामकाज शुरू करने वाली है।

एक्साइज ड्यूटी हटाने से अरुण जेटली ने किया इनकार, हडताल जारी

bullion and Jewellers continue to strike
bullion and Jewellers continue to strike : Arun Jaitley refuses demands for rollback of the 1 percent excise duty

मुंबई। गैर-चांदी की ज्वैलरी पर लगाए गए एक्साइड ड्यूटी को हटाने से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स का भुगतान करना जरूरी है, लग्जरी वस्तुएं टैक्स के दायरे में बाहर नहीं रह सकती हैं।

अपने पति से डेनियल से लिपटकर क्यों रो पडी सनी लियोनी

Sunny Leone
Sunny Leone gets emotional when celebrates 5th wedding anniversary

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वन नाइट स्टैंड का प्रमोशन कर रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई।