Home Blog Page 6501

यश चोपड़ा को पसंद आती ‘फैन’ : शाहरूख खान

shahrukh khan says late Yash Chopra would have really liked fan
shahrukh khan says late Yash Chopra would have really liked fan

मुंबई। सुपरस्टार शाहरूख खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘फैन’ दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को काफी पसंद आती।
शाहरूख ने कहा कि काश यश जी फिल्म देख पाते…उन्हें फिल्म काफी पसंद आती…वह ‘फैन’ देखकर काफी खुश होते। हमें उनकी कमी खल रही है।

अभिनेता ने कहा कि यश चोपड़ा ने कभी उनसे कोई भी फिल्म बनाने संबंधित बात पर चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि निर्देशक मनीष शर्मा ने मुझसे ‘फैन’ बनाने पर बात की थी और मीडिया को लगा कि यश चोपड़ा ने मुझसे इस पर चर्चा की है। मनीष ने 13 साल पहले मुझसे इस पर बात की थी। यश जी को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी।

शाहरूख ने कहा कि यश चोपड़ा ने कभी मुझसे ‘फैन’ पर बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ फिल्म ‘डर’ पर मुझसे चर्चा की थी और उसके बाद उन्होंने
मुझे जिस भी फिल्म में काम करने को कहा मैं करता गया। बतौर निर्देशक यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी शाहरूख ही मुख्य भूमिका में थे।

बहुचर्चित फिल्म ‘फैन’ में शाहरूख दो भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। एक सुपरस्टार की और एक उसके ही जैसे दिखने वाले उसके सबसे बड़े फैन की। 50 वर्षीय अभिनेता के लिए सुपरस्टार और जुनूनी फैन की भूमिका एक साथ निभाना शारीरिक रूप से भी आसान नहीं था।

शाहरूख को उम्मीद है कि जनता फिल्म को पसंद करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में केवल एक ही गाना है। यह पूरी तरह कहानी पर केंद्रित फिल्म है।

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली में की गई है। फिल्म में सुपरस्टार की तरह दिाने वाला उनका फैन गौरव दिल्ली का ही निवासी है।

शाहरूख ने कहा कि जब मैं दिल्ली आता हूं तो मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं। शूटिंग के दौरान जब मेरे बच्चे सेट पर आए थे तो मैंने उन्हें दिखाया की मैंने कहा जन्म लिया था। मैं जब भी दिल्ली आता हूं तो अपना सच्चा रूप देख पाता हूं।

‘फैन’ में पूर्व मॉडल वलसूचा डी सूजा और मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर की बेटी श्रेया भी है। फिल्म 15 अप्रेल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

मैं आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहा हूं : अमिताभ बच्चन

panama papers
Amitabh Bachchan denies links with panama papers

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं।

यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगी : अम्मा

mata Amritanandamayi Devi Amma
mata Amritanandamayi Devi Amma raises expectations for a pollution free jamuna

मथुरा। केरल की संत माता अमृतानंदमयी देवी मां ‘अम्मा’ ने यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान में ब्रजवासियों से सहयोग करने का वचन दिया।

महाराष्ट्र में गुडी पाडवा धूमधाम से मनाया गया

gudi padwa is celebrated with fervour in maharashtra
gudi padwa is celebrated with fervour in maharashtra

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र में शुक्रवार को नव वर्ष (गुडी पाडवा) को परंपरागत ढंग से मनाया गया।

पंजाबी गायक जस्सी जसराज आप से 6 साल के लिए निष्कासित

Punjabi singer Jassi jasraj
Punjabi singer Jassi jasraj expelled from the Aam Aadmi Party for 6 years

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी नेता पंजाबी गायक जस्सी जसराज को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।