Home Blog Page 652

मैं जब भी मित्रों को ऑनलाइन देखता हूँ..

0

लड़के ने बस स्टॉप पर खड़ी एक लड़की को आँख मारी।
लड़की: मैं ऐसी वैसी लड़की नहीं हूँ।
लड़का: वो तो ठीक है, मगर चैक करना फ़र्ज़ बनता है।

मैं जब भी मित्रों को ऑनलाइन देखता हूँ दिल में सुकून होता है कि मैं अकेला ही फुर्सत में नहीं बैठा हूँ, काम धंधा इनके पास भी नहीं है।

एक महिला ने शनिदेव से पूछा, “हे देव! स्त्रियों को मदिर में प्रवेश क्यों नहीं देते?”
शनिदेव बोले, “मैंने तुम्हें एक देव दिया है पतिदेव, उसे परेशान करो मुझे नहीं।”

ढूंढ़ने पर तो भगवान भी मिल जाता है ऐसी पोस्ट डालने वाले थिएटर में फिल्म देखने जाते हैं तो खुद की सीट भी नहीं ढूंढ पाते।

SBI में सबसे ज़्यादा डेडिकेटेड स्टाफ रहता है। बैंक में जाकर उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी भी पूछे, “डार्लिंग डू यू लव मी?”
तो तुनककर जवाब देंगे, “मुझे नहीं पता 4 नंबर काउंटर से पता करो।” 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

कहीं आप भी ग्लूटेन प्रोटीन की समस्या से पीडित तो नहीं

Lack of awareness about gluten protein intolerance in india

नई दिल्ली। अधिकांश भारतीय घरों में गेहूं से तैयार भोज्य पदार्थ प्रयोग किए जाते हैं। हालांकि यदि आप कुछ दिन गेहूं वाले भोज्य पदार्थ छोड़ने पर हल्का महसूस करते हैं, तो संभव है कि आपको ग्लूटेन असहनशीलता की समस्या हो।

यह हैं 2017 के टॉप-10 स्मार्टफोन, देखें वीडियो

एक शोध में पता चला है कि करीब 10 प्रतिशत भारतीय आबादी ग्लूटेन से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित है। यदि इलाज न किया जाए तो यह स्थिति हृदय रोग या पेट के कैंसर तक को जन्म दे सकती है।

ग्लूटेन असहनशीलता तब होती है, जब गेहूं में पाए जाने वाला ग्लूटेन प्रोटीन, पेट के अंदर मौजूद कोशिकाओं में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न कर देता है। इस रोग की तीव्रता, प्रकार और जीनोमिक बनावट पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को गेहूं से एलर्जी है या वो सैलिएक रोग से पीड़ित है।

जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी S9, जाने क्या-क्या हो सकते हैं फीचर्स

सैलिएक रोग में व्यक्ति पूरी तरह से ग्लूटेन प्रोटीन के प्रति असहनशील होता है। यह समस्या बच्चों और वयस्कों दोनों में हो सकती है। यह रोग माता-पिता से बच्चों में भी स्थानांतरित हो जाती है।

यह हैं जापान के 10 अजब गजब आविष्कार, देख हैरान हो जाएंगे आप

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल तथा आईएमए के मानद महासचिव डॉ. आर.एन. टंडन ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, “कई भारतीयों को लगता है कि ग्लूटेन असहनशीलता एक विदेशी रोग है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे भारत में कभी गंभीरता से लिया ही नहीं गया। इस रोग के बारे में जागरूकता की कमी के कारण भी इसकी पकड़ नहीं हो पाती। ग्लूटेन एलर्जी, साधारण एलर्जी के विपरीत, आसानी से नजर नहीं आती, क्योंकि इसके लक्षण अन्य रोगों से मिलते जुलते होते हैं, जैसे सिर दर्द, पेट में मरोड़, पेट फूलना, चिंता, अवसाद वगैरह।”

जाने YOUTUBE से आप कैसे घर बैठे आसानी से हजारो रूपए कमा सकते हैं

उन्होंने बताया कि ग्लूटेन से छोटी आंत के विलाई कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित होने लगता है। आजकल हम गेहूं के नए स्ट्रेन खाते हैं और आधुनिक हैक्साप्लॉएड गेहूं में एंटीजेनिक ग्लूटेन अधिक होता है, जो सैलिएक रोग की वजह बनता है।

देखिये मिया-बीवी की प्यार भरी लड़ाई

शोध के अनुसार, ग्लूटेन असहनशीलता से अस्थमा, त्वचा में जलन, और महिलाओं में मासिक चक्र की गड़बड़ शुरू हो सकती है। इन लक्षणों की पहचान जरूरी है और ग्लूटेन असहनशीलता का प्रारंभ में ही परीक्षण भी जरूरी है, जिससे कि इसे रोका जा सके और यह कैंसर या अन्य किसी गंभीर रोग में परिवर्तित न हो सके।

ऐसी होती हैं हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की जिंदगी, देखें वीडियो

डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया, “शरीर में मौजूद दो जीन्स, एचएलए अणुओं के डीक्यू2 या डीक्यू8, ग्लूटेन असहनशीलता या सैलिएक रोग के खतरे को पहचानने में मदद कर सकते हैं। डीएनए टेस्ट विश्लेषण से लक्षणों, कारणों व भोजन की आदतों में परिवर्तन को समझने में सहायता मिल सकती है। अच्छा हो यदि खतरों को पहले ही भांप लिया जाए और सुधार की दिशा में कदम उठाए जाएं।”

अगर करना चाहते हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना से डेट तो फॉलो करने होंगे ये 6 रूल्स

ग्लूटेन असहनशीलता होने का यह मतलब नहीं कि व्यक्ति गेहूं के उत्पाद खा ही सकता। यह संभव है कि गेहूं के उत्पादों को बदल बदल कर दिया जाए, जिनसे समस्या न होती हो। ग्लूटेन रहित भोजन की आदत पड़ने में समय लग सकता है। अनेक ग्लूटेन रहित भोजन ऐसे हैं तो स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी हैं। इनमें से कुछ हैं-

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई श्रुती हसन, देखें वायरल वीडियो

– बीन्स, बीज और गिरी

– ताजे अंडे

– ताजा मांस, मछली और चिकन

– फल व सब्जियां

– दूध से तैयार पदार्थ

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

विराट कोहली ने हार के लिए बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

india vs new zealand 2nd T20 at rajkot : kiwis beat india by 40 runs
india vs new zealand 2nd T20 at rajkot : kiwis beat india by 40 runs

राजकोट। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। किवी टीम ने दूसरे मैेच में भारत को 40 रनों से हरा दिया।

कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने को जुटी अजमेर बीजेपी

अजमेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया शहर बीजेपी शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।