Home Blog Page 6523

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ धर्मशाला कोर्ट में राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज

sedition case filed against JNU student leader Kanhaiya Kumar in dharamshala session Court
sedition case filed against JNU student leader Kanhaiya Kumar in dharamshala session Court

धर्मशाला। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा पूर्व सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुधवार को जिला सत्र एवं न्यायालय धर्मशाला में राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दर्ज हो गया है।

राहुल गांधी शुक्रवार को असम में तीन रैलियां करेंगे

assam polls
assam polls : Rahul Gandhi to address three rallies on Friday

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को असम दौरे पर जाएंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल कामपुर जिले, नालबारी और दारंग जिले में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।

Mumbai multiple blasts case : 10 में से 3 अभियुक्तों को उम्रकैद

Mumbai multiple blasts case
Mumbai multiple blasts case : main accused muzammil ansari gets life imprisonment and 3 other sentenced to 10 year in jail

मुंबई। मुंबई में दिसंबर 2002 से लेकर मार्च 2003 के बीच हुए कई विस्फोटों के मामले में दोषी साबित 10 लोगों में से तीन लोगों को विशेष न्यायालय ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रमुख आरोपी साकिब नाचान को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इन विस्फोटों में 13 लोग मारे गए थे।

विशेष पोटा न्यायाधीश पीआर. देशमुख ने कहा कि दोषी मुजम्मिल अंसारी (जिसने बम रखे थे) अंतिम सांस तक जेल में रहेगा। उम्रकैद की सजा पाने वाले दो अन्य लोग फरहान खोत और डॉ. वहीद अंसारी हैं। छह अन्य को दो से 10 साल तक कैद की सजा सुनाई गई है।

अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने (नौ लाख रूपए) की 75 प्रतिशत राशि (दोषियों से प्राप्त) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जाएगी, जबकि शेष राशि भारतीय रेलवे को जाएगी।

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को भी निर्देश दिया कि वह पीडि़तों और आश्रितों को दिए जाने वाले मुआवजे की मात्रा तथा तदनुसार इसका भुगतान करने का फैसला करे। मंगलवार को अदालत ने विस्फोटों में दोषी साबित 10 लोगों को सजा की मात्रा का फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

गत 29 मार्च को अदालत ने साकिब नाचान, अतीफ मुल्ला, हासिब मुल्ला, गुलाम कोताल, मोहम्मद कमील, नूर मलिक, अनवर अली खान, फरहान खोत, डॉ. वहीद अंसारी और मुजम्मिल अंसारी को मामले में दोषी ठहराया था।

तेरह मार्च 2003 को मुलुंड ट्रेन विस्फोटों में 12 लोग मारे गए थे। छह दिसंबर 2002 को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मैक्डोनाल्ड में हुए एक विस्फोट में कई लोग घायल हो गए थे।

27 जनवरी 2003 को विले पार्ले पूर्वी में एक बाजार में हुए एक विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया था। सजा पर दलीलों के दौरान विशेष लोक अभियोजक रोहिणी सालियान ने मुजम्मिल असांरी के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। उन्होंने साकिब नाचान, गुलाम खोटाल, फरहान खोत और डॉ. वाहिद अंसारी को उम्रकैद की सजा देने का आग्रह किया था।

आईपीएल के दौरान पानी की बर्बादी पर बांबे हाईकोर्ट हुआ सख्त

ipl
3 days before IPL, Bombay High questions why water should be wasted to prepare cricket pitches

मुंबई। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की बर्बादी को लेकर बीसीसीआई और महाराष्ट्र तथा मुंबई क्रिकेट संघ को आड़े हाथों लेते हुए बांबे हाई कोर्ट ने कहा कि आईपीएल के मैच ऐसी जगह कराने चाहिए जहां जलसंकट नहीं हो।

बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराया

Barcelona beat Atletico Madrid luis suarez double torres sent off
Barcelona beat Atletico Madrid luis suarez double torres sent off

लंदन। स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के दूसरे हाफ में किए गए दो बेहतरीन गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले लीग में एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से शिकस्त दी।