
नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना खूंखार आतंकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा रोक लगाने के प्रस्ताव पर चीन के रवैये से पड़ोसी देश हैरान हैं। यह माना जा रहा है कि चीन का यह रवैया एक जिम्मेदार ताकत की तरह नहीं हैं। खासकर ऐसे समय पर जब पेरिस और ब्रसेल्स में हुए हमले के बाद पूरी दुनिया का रुख बदला हुआ है।