
सबगुरुन्यूज नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की हरी झंडी दे दी है।

कोटा। हर वर्ष की भांति इस बार भी कोटा में भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख कार्यक्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2073 की पूर्व संध्या पर उदभव नवसंवत्सर 2073 के तहत सांस्कृतिक संध्या, महाआरती एवं दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। छोटी काशी जयपुर में भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की धूम रहेंगी।

जयपुर। युवा साथी संगठन, राजस्थान का ‘युवा सम्मेलन, युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’ शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पर युवाओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।

पाली। पाली जिला कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मुख्य संगठक मोहन हटेला के अध्यक्षता में होटल मोनार्च में आयोजित हुई।

अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बद्रीराम जी जाखड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमेंद्र गुर्जर, सुमित्रा जैन, राजेश कुमावत, शोभा सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व सभापति केवल चन्द गुलेच्छा, कांग्रेस नेता रतन जणवा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई, मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, डॉ पोपट भाई पटेल, बशिरुदीन चढ़वा, जबरसिंह राजपुरोहित, मंगलाराम चौधरी बाड़सा, हरिराम चौधरी, गोरधन प्रजापत, महिला सेवादल जिला संगठक कैलाश कंवर पंवार, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सांखला, बाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन जोशी, सोजत ब्लॉक अध्यक्ष भंवर ढांका, देसूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरू सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, पाली नगर परिषद् प्रतिपक्ष भंवर राव, पूर्व उप प्रधान गुलाब सिंह गिरवर, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री महावीर सिंह सुकरलाई, रमजान खोड़, सुरेन्द्र सिंह श्रीसेला, विजयराज जणवा, पार्षद जीवराज बोराणा, मोनू मेघवाल, प्रकाश चोहान, जय सिंह सोकड़ा, आमीन अली रंगरेज, एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजुराम मीणा, राजेश वैष्णव सहित कई वरिष्ठ नेताओं समेत सेवादल की जिला कार्यकारणी, ब्लॉक एवं नगरों के मुख्य संगठकों तथा वरिष्ठ कार्यकताओने भी भाग लिया।