
अजमेर। सेवा भारती अजयमेरु महानगर का वार्षिकोत्सव एवं फाग महोत्सव का रविवार को सूचना केन्द्र सभागार में रंगों के उल्लास और फागुन की मस्ती के बीच आयोजन हुआ। होली की मस्ती सरीखे आनंद विभोर कर देने वाले इस इस कार्यक्रम में सेवा बस्तियों में चलने वाले प्रकल्पों के संस्कारित बच्चों एवं महिला मंडल की सदस्य बहिनों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।