Home Blog Page 6633

शराबी पति की प्रताडना से तंग आकर प्रेगनेंट पत्नी ने खाया पॉइजन

pregnant wife consumed some Poison due to harassment by husband in indore
pregnant wife consumed some Poison due to harassment by husband in indore

इंदौर। शराबी पति की आए दिन की मारपीट से तंग आकर गर्भवती पत्नी ने चूहामार दवा खा ली। पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्टियां लड़ेगीं तमिलनाडु में चुनाव

Tamil Nadu polls :  regional parties to contest elections with BJP led
Tamil Nadu polls : regional parties to contest elections with BJP led

नई दिल्ली। भाजपा आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। शुक्रवार को पहली सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिरोजशाह कोटला में होगा विश्व कप टी-20 सेमीफाइनल

ICC World T20
ICC World T20 : Feroz Shah Kotla cleared to host march 30 semifinal

नई दिल्ली। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को 30 मार्च को होने वाले विश्व कप टी-20 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के आयोजन करने की अनुमति मिल गई है।

सेरेना विलियम्स और एंडी मरे ने की जोकोविच की आलोचना

sports news
novak Djokovic backs down after criticism from Serena Williams and Andy Murray

न्यूयार्क। महिलाओं की पुरस्कार राशि पर विवादास्पद टिप्पणी करने पर दुनिया की नंबर एक सेरेना विलियम्स और ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की कड़ी आलोचना की है।

सेरेना ने कहा कि जोकोविच की यह टिप्पणी काफी अशोभनीय है। विलियम्स ने जोर देकर कहा कि वह अपने बेटे और बेटी के बीच पैसे को लेकर कभी अंतर नहीं करेंगी। सेरेना ने स्वीकार किया कि जोकोविच की यह अपनी राय है।

वहीं, दूसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने महिला और पुरुष दोनों को समान वेतन प्रदान करने की जरूरत पर बल देते हुए जोकोविच के बयान पर निराशा जताई। मरे ने कहा कि जोकोविच के बयान से उन्हें निराशा हुई।

गौरतलब है कि 11 बार के ग्रैंड स्लैम विनर सर्बियाई स्टार जोकोविच ने एक इवेंट में कहा कि महिला टेनिस खिलाड़ियों को जितनी प्राइज मनी मिलनी चाहिए, वह उन्हें मिल रही है। लेकिन पुरुष ज्यादा प्राइज मनी के हकदार हैं। पुरुषों का गेम फैन्स को ज्यादा अट्रैक्ट करता है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी रहे रेमंड मूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “यदि मैं महिला टेनिस प्लेयर होता, तो हर रात को घुटनों के बल बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा करता कि रोजर फेडरर और राफेल नडाल का जन्म हुआ और वे इस खेल को आगे बढ़ा रहे हैं।

हालांकि, तुरंत बाद मूर ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि वे किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने मजाक में यह बात जर्नलिस्ट्स से कह दी थी।

पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पैठ बना रहे हैं माओवादी : गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Maoists making inroads into North eastern states : Rajnath Singh
Maoists making inroads into North eastern states : Rajnath Singh

शिलांग। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ये बातें असम रायफल्स के 181वें स्थापना दिवस समारोह के लिए नांगक्रेम स्थित मुख्यालय में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।