Home Blog Page 6635

2 हजार से अधिक श्यामभक्तों ने निकाली प्रभातफेरी

shyam devotees took prabhat pheri in pali
shyam devotees took prabhat pheri in pali

पाली। पाली में बुधवार सुबह दो हजार से ज्यादा श्यामभक्तों ने सामूहिक रूप से प्रभातफेरी निकाली। शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर पर सुबह 5 बजे से ही श्याम भक्त एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते उत्सव का सा माहौल बन गया। गोभक्त वत्सल राधकृष्ण महाराज के सान्निध्य के प्रभातफेरी में पहुंचते ही माहौल में जो स्फूर्ति सी आ गई।

धीरे धीरे प्रभातफेरी आगे बढ़ती जा रही थी, श्रद्धालु महाराज का सान्निध्य पाने को आतुर हो रहे थे। विवेकानंद सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय के संचालक हरवंश दवे मोबाइल माइक लेकर भगवान श्यामसुन्दर के भजन सुना रहे थे। ठीक छह बजे राधाकृष्ण महाराज का मंदिर परिसर में आगमन। महौल ऐसा बना मानो सभी बरसाने में आए हुए हैं।

shyam devotees took prabhat pheri in pali
shyam devotees took prabhat pheri in pali

राधे गोविन्द राधे गोविन्द, जय श्री राधे राधे राधे जपो चले आण्गएं बिहारी, श्री मन नारायण नारायण जैसे भजनों को साथ श्रद्धालु शिवाजी नगर से रवाना होकर सोसायटी नगर राजेन्द्र नगर लगभग तीन किलो मीटर की यात्रा पूर्ण कर शिवाजी मंदिर पहुंचे।

shyam devotees took prabhat pheri in pali
shyam devotees took prabhat pheri in pali

राधाकृष्ण महाराज ने सभी भक्तों को भगवदभरक्ति के साथ होली का महत्व बताया एवं राधाकृष्ण के भजन सुनाए। सभी भक्तों ने फूलों की होली खेली एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री परमेश्वर जोशी, भीमराज चौधरी, गोरक्षा समिति के बलबीर सीरवी, अरविन्द चतुर्वेदी, आनंदीलाल चतुर्वेदी, प्रतकी दुबे, पूर्व पार्षद दामादर शर्मा, अषोक जोशी, गगन जोशी, गोपाल गोयल, रमाकन्त मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, सहित शिवाजी नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरी अणे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Maharashtra Advocate General Shrihari Aney resigns amid remarks over separate Marathwada
Maharashtra Advocate General Shrihari Aney resigns amid remarks over separate Marathwada

मुंबई। राज्य के महाधिवक्ता श्रीहरी अणे ने मंगलवार को सुबह 10 बजे राजभवन में जाकर अपने पद का इस्तीफा दिया। इसके बाद अणे ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल अथवा मुख्यमंत्री के कहने पर नहीं वरन स्वत:स्फूर्त राज्य के हित को ध्यान में रख कर दिया है। अणे के इस्तीफे की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को दी, जिससे सभागृह का कामकाज मंगलवार को पूर्ववत हो सका था।

किसानों को भरपूर मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Government to help farmers  : Chief Minister Devendra Fadnavis
Government to help farmers : Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई। राज्य सरकार किसानों को दी जाने वाली मदद किसी भी तरह के तकनीकी कारणों का सहारा लेकर नहीं नकारेगी और सूखे से प्रभावित हर किसान को भरपूर मदद करेगी। इस तरह का आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के स्थगन प्रस्ताव का उत्तर देते हुए दिया है।

ये हैं बॉलीवुड के रंगों की मस्ती भरे होली के गीत

top Bollywood Holi songs
top Bollywood Holi songs

मुंबई। बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों ने होली के गीतों को लगभग भुला दिया है। एक जमाना था जब रंग और उमंग के त्योहार होली के गीत फिल्मों में रखे जाते थे जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते थे और अब भी ऐसे गीत श्रोताओं को खूब भाते हैं।

इंडस्ट्री में काम पाने के लिए फिट रहना जरूरी : परिणीति चोपड़ा

 Parineeti Chopra

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए फिट रहना जरूरी है।