Home Blog Page 6638

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में आतंकी हमला, 34 मरे, 100 घायल

ISIS claims Brussels suicide attacks, killing at least 34
ISIS claims Brussels suicide attacks, killing at least 34

ब्रसेल्स/नई दिल्ली। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तथा मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को सिलसिलेवार बम धमाके हुए, जिसमें 34 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

हरीश रावत सरकार पर गहराया संकट, 28 मार्च का दिन होगा ऐतिहासिक

Harish Rawat government crisis deepens
Harish Rawat government crisis deepens

देहरादून। उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। सरकार को 28 मार्च 2016 को विधानसभा के पटल पर विश्वासमत हासिल करना है।

रोमांचक मैच में इंगलैंड ने भारत को दो विकेट से दी मात

T20 Women's World Cup Group B match :  England beat India by two wickets
T20 Women’s World Cup Group B match : England beat India by two wickets

धर्मशाला। टी-20 महिला विश्वकप ग्रुप बी के धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मैच में इंगलैंड ने भारत को दो विकेट से हरा दिया। इंगलैंड की बल्लेबाज ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद में चौका लगाकर भारत से जीत छीन ली। इंगलैंड की इस जीत के साथ वह ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर आ गई है जबकि वेस्ट इंडीज अभीी भी पहले स्थान पर बनी हुई है।

आयरन फीस्ट में दिखाए गए दम से भी ज्यादा ताकत की जरूरत

IAF expects full strength of 42 squadrons
IAF expects full strength of 42 squadrons

भारत ने हाल ही में आयरन फीस्ट 2016 नामक वायू सेना का युद्धाभ्यास किया जिसमें भारत ने अपनी वायु ​शक्ति को प्रदर्शन किया।

इसमें दोराय नहीं कि भारत विश्व में उभरती हुई आर्थिक व सैन्य ता​कत है परंतु जिस तरह से हम आर्थिक उन्नति कर रहे है। उसकी तुलना में हमारी सैन्य प्रगति काफी धीमी है। सैन्य आधुनीकीकरण की मंथर गति के कारण हमारी वायू सेना के पास अधिकृत क्षमता 42 स्क्वाड्रन से घटकर 35 स्क्वाड्रन रह गई है।

इसके अलावा अत्यंत पुराने पड चुके मिग 21 व मिग 27 विमानों की सेवा अवधि तेजी से समाप्ति की ओर होने के कारण इनकी डी कमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस बीच फ्रांस से 4 टीएच जनरेशन के राफेल विमान की डील अभी तक तय नहीं हो पाना चिंता का विषय है।

स्वदेसी हल्के लडाकू विमान तेजस के वर्तमान संस्करण का मानदंडों पर खरा नहीं उतर पाना भी वायू सेवा की ताकत को बढने से रोके हुए हैं। तेजस को वायूसेना के बेडे में शामिल किए जाने में दो से चार साल का समय ओर लग सकता है।

IAF expects full strength of 42 squadrons
IAF expects full strength of 42 squadrons

दूसरी ओर हमारा पडोसी देश चीन अत्यंत उन्नत सुखोई 35 रूस से हासिल करने में सफल रहा है। इसका रडार हमारे सुखोई 30 एमकेआई से अधिक उन्नत और आधुनिक है। इन हालात के चलते भारत को अपने पुराने पड चुके विमानों को यूरोपियन एईएसए रडार और लेजर गाईडेड वैपंस सिस्टम से शीघ्रातिशीघ्र उन्नत करने की आवश्यकता है।

इतना ही नहीं बल्कि रूस के साथ सुखोई 50 जैसे पांचवीं पीढी के अत्याधुनिक स्टैल्थ विमान शीघ्र विकसित कर हासिल करने पर जोर देना होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि अमरीका सहित अन्य देश पांचवीं पीढी के विमान अपनी वायूसेना में शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर चुके हैं। पडोसी देश चीन भी तेजी से इसके विकास में लगा हुआ है।

खासकर पडोसी देशों के सैन्य परिपेक्ष्य को ध्यान में रखकर हमें हमारी वायू सैन्य क्षमताओं को तेजी से विकसित करना होगा। हमारी स्क्वाड्रन क्षमता कम न हो इसका भी ध्यान रखते हुए नए युद्धक विमानों की खरीद व उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया को गति देना अत्यावश्यक हो गया है।

फागोत्सव में गोभक्त राधाकृष्ण महाराज के भजन सुन भावविभोर हुए भक्त

pali news

पाली। अरे रंग भर कैसे होरी खेलूं सांवरिया के संग, ब्रज में कैसे होरी खेलूं सांवरिया के संग, कानूड़ा के संग, सांवरिया के संग, मेरे घर मांखन परस दीजो, ओ कान्हा मत मारों पिचकारी मेरे घर सास लड़ेगी, होरी आई रे श्याम मोरी सुध लीजो, जैसे भगवान श्यामसुन्दर के सुमधुर भजनों के जरिए गोभक्त राधाकृष्ण महाराज ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।