Home Blog Page 666

RASHIFAL 3 NOVEMBER 2017 कैसा रहेगा आज आपका शुक्रवार

rashifal

शुक्रवार, 3 NOVEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

राशिफल मेष राशि :-आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवत: टालें। ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

दिशा पटानी ने कराया हॉट फोटोशूट, देखें वीडियो

राशिफल वृष राशि :-शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

यह हैं लिप टू लिप किस करने का सबसे अच्छा तरीका, देखें वीडियो

राशिफल मिथुन राशि :-आज का दिन आपके लिए कष्टदायी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

यह हैं लिवर ख़राब होने के प्रमुख लक्षण

राशिफल कर्क राशि :-आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का एहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हॉट डांस वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

राशिफल सिंह राशि :-आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति की संभावना पूरी है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।

सानिया मिर्ज़ा का हॉट वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

राशिफल कन्या राशि :-आज का आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा।

प्रियंका चोपड़ा का ऊप्स मोमेंट हुआ यूट्यूब पर वायरल, देखें वीडियो

राशिफल तुला राशि :-आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। अन्यता मुसीबत में पड़ सकते हैं। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

दिशा पटानी ने किया हॉट डांस, देखें वीडियो

राशिफल वृश्चिक राशि :-आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें और सभी कार्य मन लगाकर करें। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

फिर से हुई दिशा पटानी ऊप्स मोमेंट का शिकार, देखें वायरल वीडियो

राशिफल धनु राशि :-आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का

रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य के लिए समय बिलकुल अनुकूल है।

जैकलिन फर्नॅंडेज़ का हॉट पोल वीडियो डांस हुआ लीक, देखें वीडियो

राशिफल मकर राशि :-आज आपमें भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज के दिन आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा।

अक्षय कुमार और करीना कपूर रोमांस करते कैमरे में कैद, देखें वीडियो

राशिफल कुंभ राशि :-आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करने वालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के दिन आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होने की संभावना है। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।

दीपिका पादुकोन का किसिंग वीडियो हुआ यूट्यूब पर वायरल, देखें वीडियो

राशिफल मीन राशि :-अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

स्वर गोविंदम् 2017 : घर घर सम्पर्क, एक लाख से ज्यादा पत्रकों का वितरण

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विराट समारोह ’स्वर गोविंदम् 2017’ की तैयारियां अंतिम आकार ले रही है। इस समारोह का एक महत्वपूर्ण भाग है, सामाजिक सहभागिता एवं इस हेतु स्वयंसेवको द्वारा परिवारों में जाकर संपर्क करना।

राजस्व मंडल में अब समस्त निर्णय ऑनलाइन होंगे

अजमेर। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा है कि राजस्व न्यायालयों में होने वाले निर्णय ऑनलाइन हो जाने से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता भी आएगी। राजस्व से संबंधित समस्त प्रकरणों को ऑनलाइन किए जाने का कार्य एक ऎतिहासिक कदम है। जिससे किसानों और आमजन को राहत मिलेगी।

मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया की मौत

 Dina Wadia
founder of pakistan Muhammad Ali Jinnah’s daughter Dina Wadia passes away at 98 in new york

मुंबई। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया ने गुरुवार को अपने न्यूयार्क स्थित घर में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। वह 98 वर्ष की थीं।

पेटीएम ने लांच किया नया ‘इनबॉक्स’ सेक्शन

paytm launches new Inbox section
paytm launches new Inbox section

नई दिल्ली। मोबाइल भुगतान प्लेटफार्म पेटीएम ने ‘इनबॉक्स’ लांच किया है, जो एक मैसेजिंग सेवा है। यह उपभोक्ताओं को दोस्तों व परिजनों के साथ चैट करने और साथ ही पैसे भेजने व मंगाने की सुविधा देगी।