
सूरत। कोर बैंकिंग सॉल्युशन (सीबीएस) अंतर्गत सूरत के डाकघर में एटीएम सेवा का पिछले दिनों महिधरपुर मुख्य डाकघर से छोटे स्तर पर शुरू हो गई।

सूरत। कोर बैंकिंग सॉल्युशन (सीबीएस) अंतर्गत सूरत के डाकघर में एटीएम सेवा का पिछले दिनों महिधरपुर मुख्य डाकघर से छोटे स्तर पर शुरू हो गई।

कोलकाता। टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच आज होने वाले हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए कई राजनयिक, वीवीआईपी और विदेशी क्रिकेट प्रेमी पहुंचने वाले हैं, और इसे देखते हुए पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भुवनेश्वर। वित्त मंत्री प्रदीप अमात ने शुक्रवार को 2016-17 वित्तीय वर्ष के लिए कुल 94 हजार 52 करोड 65 लाख रुपये का बजट पेश किया। यह पिछली बजट के तुलना में 11.32 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में अव संरचना के विकास पर ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री प्रदीप अमात ने कहा कि राज्य के अवसंरचना, सामाजिक स्थिति व मानव संसाधन के क्षेत्र में अधिक जोर दिया गया है।

जैसलमेर/जयपुर। राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में शुक्रवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित सैन्य अभ्यास आयरन फिस्ट-2016 में दिन एवं रात में भारतीय वायु सेना ने अपने युद्ध कौशल एवं आग्नेय शक्ति का प्रदर्शन किया।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिनेता सह सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जीवनी पर भारती प्रधान द्वारा लिखित पुस्तक ‘एनीथिंग बट खामोश’ का बिहार में विमोचन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर लिखी पुस्तक का आज बिहार में विमोचन करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। शत्रुघ्न सिन्हा पूरे बिहार के लिए गौरव हैं।