
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार पठानकोट वायुसेना हवाई ठिकाने पर आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के हर संभव कदम उठा रही है। इसी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर बीएसएफ जवानों की संख्या कम करने और उन्हें पंजाब एवं जम्मू क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात करने के एक प्रस्ताव पर विचार चल रहा है।