Home Blog Page 6703

हाथ-हथौडी और कमल इस बार उत्तर बंगाल में नहीं टिकेंगे : ममता बनर्जी

west bengal polls :  Mamata Banerjee campaigning in North Bengal
west bengal polls : Mamata Banerjee campaigning in North Bengal

सिलीगुडी। हाथ-हथौडी और कमल इस बार उत्तर बंगाल में नहीं दिखेंगे और न ही टिकेंगे। तराई-डुवार्स हो या पहाड व समतल, उनका नाम-ओ -निशान नहीं रहेगा। मानवता विरोधी लोगों का साथ बंगाल की जनता कभी नहीं देगी।

कांग्रेस ने की स्टांप व दस्तावेजों पर बढ़ाए सरचार्ज की निन्दा

rajasthan congress slams bjp govt over increase surcharge on documents
rajasthan congress slams bjp govt over increase surcharge on documents

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा हक त्याग सहित सभी दस्तावेजों पर बढ़ाए सरचार्ज की कड़े शब्दों में निन्दा की है।

ओवैशी ने कहा, नहीं बोलूंगा भारत माता की जय, शिवसेना भडकी

AIMIM leader asaduddin owaisi says he will not chant bharat mata ki jai
AIMIM leader asaduddin owaisi says he will not chant bharat mata ki jai

मुंबई। एमआईएम प्रमुख तथा हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैशी के भाषण पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। लातूर में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैशी ने कहा कि यदि कोई उनकी गर्दन पर छुरी रख दे तब भी वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।

जब मीडिया ने इस सवाल पर वित्त मंत्री सुधीर मनुगंटीवार की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि सरकार ने विवादित बयान के जांच के आदेश दे दिए हैं। यदि भाषण में कुछ भी गलत पाया गया तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लातूर के उदगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए आईएमआई पार्टी के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेशी ने कहा कि गले पर चाकू रखा गया तो भी में भारत माता की जय नहीं बोलूगा।

बता दें कुछ दिन पूर्व ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जेएनयू के विवाद को देखते हुए कहा था कि लडक़ों को भारत माता की जय बोलना सिखना पड़ेगा। उसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैशी ने यह बात कही।

ओवैशी ने कहा है कि मैं यह नहीं बोलूंगा, भागवत साहब आप क्या करोगे। संविधान में कही भी यह नहीं लिखा गया है कि भारत माता की जय सभी लोग बोले।

शि‍वसेना ने तल्ख तेवर अपनाते हुए न सिर्फ बयान की आलोचना की है, बल्कि‍ यहां तक कहा कि ओवैसी को भारत में रहने का अधि‍कार नहीं। शिवसेना ने तीखे लहजे में नाराजगी जाहिर करते हुए बयानों की आलोचना की।

उत्तर प्रदेश पर आकाशीय बिजली का कहर, 12 की मौत

lightning kills 12 in uttar pradesh
lightning kills 12 in uttar pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौबीस घंटे से ज्यादा समय से लगातार बरसात हो रही है और बदलों के बीच से गिरने वाली आकाशीय बिजली का कहर भी जारी है। आकाशीय बिजली ने अभी तक प्रदेश के लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।

गहलोत ने आशा जताई पीसीसी सबको जनता के बीच जाने का निर्देश देगी

gahlot
सबगुरु न्यूज-सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रदेष कांग्रेस की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष से बात करके यह कहा था कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर सम्मेलन करके लोगों के बीच में जाएं। उन्होंने आशा जताई किशीघ्र ही पीसीसी इस संबंध में सबको निर्देश देगी। वे सिरोही में अपने अल्प प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू थे।