
मुंबई। अपने विवादास्पद और तीखे बोल से सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने फिर विवादित बयान दिया है। मराठी मुद्दे पर राजनीति करते हुए राज ने मुंबई में नए परमिट वाले ऑटो रिक्शा को आग लगाने का बयान देकर खलबली मचा दी है।
