बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को बैतूल में आयोजित नि:शक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन में 91 नि:शक्त जोड़ों के पाणिग्रहण एवं कन्यादान कार्यक्रम में शामिल हुए एवं नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मुनमुन सेन की पुत्री राइमा सेन का कहना है कि बिना किसी सहारे के बॉलीवुड में बने रहना मुश्किल बात है।
राइमा सेन ने कहा कि संघर्ष करने वालों के लिए बना रहना मुश्किल है, जो अपने करियर के लिए केवल फिल्म उद्योग पर ही निर्भर रहते हैं।

मुंबई। अपने मशहूर टीवी शो में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दिग्गज हस्तियों को बुला चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अब नेताओं को अपने शो पर मेहमान के तौर पर बुलाना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी एक बड़ी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाने की है क्योंकि कपिल को उनकी कहानी ‘प्रेरणादायी’ लगती है।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय दत्त हॉलीवुड फिल्म टेकन के रीमेक में काम कर सकते हैं। संजय दत्त अब जेल से बाहर आ चुके हैं। संजय दत्त जल्द ही काम शुरू कर देंगे। संजय दत्त की टीम उनके लिए फिल्में तय करने में जुटी है।

मुंबई। पाकिस्तान में ‘नीरजा’ के अब तक रिलीज नहीं होने पर निराशा जाहिर करते हुए अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि इसके पीछे सियासत एक वजह हो सकती है।