
नई दिल्ली। पाकिस्तान की धरती से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकी संगठनों और उनसे जुड़े आतंकियों की नई सूची को भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति को सौंप दी है। इस नई सूची में ग्यारह आतंकी संगठनों और उनसे जुड़े आतंकियों के नाम शामिल हैं।