
कानपुर। हैलट से नर्सिंग कोर्स कर रही छात्रा का शव कमरे से काकादेव पुलिस ने बरामद किया है। सोमवार को ही मृतका के भाई ने एक हिस्ट्रीशीटर पर बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना की थी। लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश नहीं की। छात्रा की बाद में रेप के बाद हत्या कर दी गई।
