
वॉशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी कर रहे और अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हो चुके रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दक्षिणी कैरोलिना क्षेत्र में हुए चुनावों में आखिरकार जीत दर्ज कर ही ली। उधर, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा में बर्नी सैंडर्स को हराकर जीत का परचम लहराया है।