Home Blog Page 6847

राजद्रोह का मामला : विपुल और चिराग की जमानत याचिका नामंजूर

sedition case : surat court rejects bail plea of 2 patidar youths
sedition case : surat court rejects bail plea of 2 patidar youths

सूरत। राजद्रोह के मामले में गिरतार पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के सदस्य विपुल देसाई और चिराग देसाई की नियमित जमानत याचिका गुरुवार को सेशन कोर्ट ने नामंजूर कर दी। कोर्ट ने फैसले में कहा कि अभियुक्त पाटीदार आरक्षण आंदोलन के सदस्य है। मामले की जांच जारी है। उन्हें जमानत पर रिहा किए जाने से सबूतों के साथ छेडख़ानी हो सकती है।

भगवान के प्रसंगों को सुनकर मन पवित्र हो जाता है

0

sabl

पाली। भगवान के प्रसंगों को सुनकर मन पवित्र हो जाता है। श्रीमदभागवत कथा का रसपान कराते हुए गोभक्त श्रीराधाकृष्ण कहते हैं कि श्रीमदभागवत कथा एक बड़ी औषधि है, कथा में बदलाव नहीं होना चाहिए। सभी भक्तों को आवश्यकता है कि अपने स्वयं में बदलाव करें। अपने में सुधार का प्रयत्न करें।

कृष्ण लीलाओं के बीच सजी छप्पन भोग की झांकी

0

ex

पाली। पाली शहर स्थित गीता सत्संग भवन में ब्रहमलीन श्रीश्री 1008 श्री रामानंदजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीमदभगवत कथा में शनिवार को पंडित सुरेन्द्र कुमार शास्त्री ने भगवान श्रीेकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन किया।

पाली में प्रधानाध्यापक सत्रान्त वाकपीठ का समापन

0

vak

पाली। पाली क्षेत्र स्तरीय प्रधानाध्यापक सत्रान्त वाकपीठ का समापन कार्यक्रम शनिवार को राज पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय मणी नगर भालेलाव रोड़ पाली में सम्पन्न हुआ।

वाकपीठ अध्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा के मुख्य आतिथ्य, जिला शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद परिहार की अध्यक्षता, पाली प्रधान श्रवण बन्जारा, उपसभापति मूल सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जगदीश चन्द्र राठौड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी धन्नाराम परिहार, आरटीई जिला प्रभारी कमला भाटिया, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कमलेश व्यास, शिक्षा परिवार के संभागीय अध्यक्ष जय शंकर त्रिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

वाकपीठ संयोजक भगाराम गुर्जर ने बताया कि ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कैलाशचन्द राठौड ने विद्यालय संचालन सम्बन्धी उपयोगी जानकारी प्रदान की। अन्त में वाकपीठ सचिव माणकचन्द तंवर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद तिलोक चौधरी, पार्षद जितेन्द्र व्यास, पार्षद मुकेश गोस्वामी, प्रकाश चौहान, सुदर्शन सिंह, रमेश चावला, मीठालाल जोशी, तेजसिंह, विरेन्द्र व्यास, रामलाल पेणावा, नथमल पंवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने किया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ में सभी तैयारियां पूरी

chmo

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा।