
नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दो दिन पहले कन्हैया कुमार की पेशी के दौरान हुई पिटाई के बाद की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मारपीट का संदेह जाहिर किया गया है। उधर, देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।