
देवरिया। फ्रीडम 251 मोबाईल के लिए गुरूवार को लोगों की दिवानगी देखते बनी जहां देवरिया शहर में केसरी इण्टरप्राईजेज मोतीलाल रोड पर लोगों की अचानक भीड़ उमड़ पड़ी जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

देवरिया। फ्रीडम 251 मोबाईल के लिए गुरूवार को लोगों की दिवानगी देखते बनी जहां देवरिया शहर में केसरी इण्टरप्राईजेज मोतीलाल रोड पर लोगों की अचानक भीड़ उमड़ पड़ी जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

कानपुर। लखनऊ के नर्सिंगहोम में बर्रा दो निवासी कक्षा आठ की छात्रा के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया था।

भोपाल/सीहोर। सीहोर के शेरपुर में आयोजित किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी सी जगह पर इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद और मध्य प्रदेश के किसानों को मेरा नमन।
प्रदेश की कृषि विकास दर की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब मध्य प्रदेश बिमारू राज्यों की श्रेणी में आता था। यहां की कृषि विकास दर काफी पीछे थी लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में कामयाबी का नया इतिहास रचा हैं।
प्रदेश को लगातार चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में मध्य प्रदेश का बड़ा योगदान हैं। चार बार कृषि कर्मण अवार्ड जीतना मामूली बात नहीं हैं। कृषि कर्मण अवार्ड उन लाखों किसानों का अवार्ड हैं जिनकी मेहनत से यह संभव हो पाया हैं।
बीमा योजना का लाभ मिलने से किसानों की परेशानी दूर होगी
अपने संबोधन में फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले बीमा कंपनियां किसानों की मजबूरी का फायदा उठाती थी। बीमा की राशि मंजूर होने में चार चार मौसम निकल जाते थे लेकिन अब बीमा योजना से जुडऩे के बाद किसानों की हर परेशानी दूर हो जाएगी।
अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अटल सरकार ने भी किसानों के हित में विशेष प्रयास किए थे और वर्तमान सरकार ने भी किसानों को लाभ दिलाने के लिए बहुत काम किए हैं।
प्रधानमंत्री ने की बीमा योजना से जुडऩे की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से फसल बीमा योजना से जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि जितने किसान बीमा से जुड़ेगें सरकार की तिजोरी उतनी ही भरेगी। देशभर का किसान अन्न का भंडार भर रहा हैं। किसानों ने हर मुश्किल झेलकर फसल की पैदावार को बरकरार रखा।
बीमा योजना के लिए किसानों का विश्वास जीतना था बड़ी चुनौती
सरकार के सामने किसानों में विश्वास पैदा करने की बड़ी चुनौती थी। किसान पहले फसल बीमा योजना के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन सरकार ने किसानों का विश्वास जीता जिसका नतीजा आज सभी के सामने हैं।
फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बारिश नहीं होने पर भी बीमा की मदद मिलेगी। 25 फिसदी की बीमा योजना का लाभ तुरंत मिलेगा। कटी हुई फसल को बारिश से नुकसान होने पर उसका भी बीमा भुगतान किया जाएगा।

ब्यूनस आयर्स। अनुशासन की कसौटी में कसे होने के कारण ही खेलों के विविध आयामों को इतनी ख्याती मिली। मगर अब खेलों की यह असली पहचान ही खोती जा रही है। तभी तो आजकल के खेलों में अक्सर खिलाडिय़ों को आपस में झगड़ते हुए देखा जाता हैं। तो कुछ को अंपायर या रेफरी से बदसलूकी करते देखा जा सकता हैं।

कराची। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी उथल-पुथल है, ऐसे में भारत में होने वाले टी20 विश्वकप टूर्नामेंट्स से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के नई शामिल होने की खबरें आ रही थी। मगर पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण दिया है कि वह अभी इस पर कोई फैसला नहीं ले सके हैं।