Home Blog Page 6905

पूर्व सांसद रमाकान्त यादव के भतीजे विरेन्द्र सिंह की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

former block chief Virendra Singh yadav died in jail
former block chief Virendra Singh yadav died in jail

आजमगढ़। भाजपा के पूर्व बाहुबली सांसद रमाकान्त यादव के भतीजे और फूलपुर ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेन्द्र यादव की जेल में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई।

महिला टीचर ने ली थी छात्र विनय की जान, बेटी से करता था प्यार

Sapphire International School teacher arrested for killing student who loved her daughter
Sapphire International School teacher arrested for killing student who loved her daughter

रांची। रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र विनय की मौत के राज से पर्दा उठ गया है। सफायर स्कूल की हिंदी की महिला टीचर नाजिया और उसके परिवार वालों ने मिलकर विनय को मौत के घाट उतार दिया।

यूडी टैक्स वसूली के लिए अजमेर रोड पर बना ऑर्बिट मॉल कुर्क

Orbit Mall at ajmer road seized due to non payment of UD tax
Orbit Mall at ajmer road seized due to non payment of UD tax

जयपुर। नगर निगम की बुधवार सुबह यूडीटैक्स वसूली की कार्रवाई आमजनता पर भारी पड़ गई। अजमेर रोड स्थित ऑर्बिट मॉल को टैक्स जमा नहीं करवाने पर कुर्क कर दिया। इस कारण वहां स्थित पासपोर्ट ऑफिस, तीन बैंक, गाड़ी का शोरूम, कॉल सेंटर व कुछ दुकानें बंद हो गई।

पासपोर्ट ऑफिस बंद होने से 800 से अधिक लोगों के पासपोर्ट नहीं बन पाए। जिन लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए बुधवार का समय दिया था उनमें अधिकांश लोग दूसरे जिलों से जयपुर आए थे। हालांकि जिन 40 लोगों ने इमरजेंसी में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था उनकी वैकल्पिक व्यवस्था झालाना स्थित कार्यालय पर की गई।

इतना ही नहीं मॉल में तीन बैंक भी थे, जो बंद रहे, जिस कारण कई व्यापारियों व आमजन का पेमेंट का लेन-देन भी अटक गया। कार्रवाई सिविल लाईन्स जोन उपायुक्त रामअवतार गुर्जर के नेतृत्व में की। इस दौरान जोन के राजस्व अधिकारी नमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

आधे घंटे जाम रहा अजमेर रोड

आमजन की परेशानी यही तक ही नहीं थमी। मॉल बंद होने के बाद पासपोर्ट ऑफिस और बैंकों में आने वाले लोगों के काम नहीं होने पर वे गुस्सा हो गए और अजमेर रोड पर आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे रोड पर जाम लग गया, इसके कारण जो लोग अजमेर पुलिया से सोडाला या वैशाली नगर साइड जा रहे थे उन्हे सिविल लाईन्स होकर जाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों से समझाइश की तब जाकर करीब आधे घंटे बाद रास्ता खुला।

Orbit Mall at ajmer road seized due to non payment of UD tax
Orbit Mall at ajmer road seized due to non payment of UD tax

इन्हे किया कुर्क

– हरीश लाखोटिया जनक नन्दनी शोरूम चर्च रोड जयपुर पर 7.47 लाख रुपए बकाया होने पर कुर्क किया।
– आकाशवाणी के सामने प्रेमनाथ मोटर्स सर्राफ हाउस नंबर 194 सी को 10.20 लाख रुपए जमा नहीं करवाने।
– चमेली वाला मार्केट में श्याम ईलाही 34 ए की तीन दुकानों को 4.79 लाख रुपए बकाया होने।
– टोंक रोड स्थित राम एन्कलेव को जब टीम कुर्की करने गई तो संस्थान मालिक ने बकाया टैक्स के पेटे 5.30 लाख रुपए का चैक देकर कुर्की को रूकवा दिया।
– न्यू सांगानेर रोड लजीज रेस्टोरेन्ट के पीछे करौली हाउस और सोडाला रोड मुर्गी फार्म हाउस सब्जी मंडी से पहले अजमेर रोड की भी नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्की की गई।
– मानसरोवर जोन इलाके में मैन अजमेर रोड सोडाला के पास अशोकपुरा में अनुक पा आवास विकास प्रा.लि. को 6.6 लाख रुपए बकाया होने पर।
– कृष्णपाल सिंह भवन संख्या 160 बी, विवेक विहार कॉलोनी पर 5.83 लाख रुपए बकाया होने पर कुर्क किया।

देर शाम जमा करवाई राशि

निगम के आयुक्त आशुतोष ए.टी पेडणेकर ने बताया कि सिविल लाईन्स जोन इलाके में कुर्क की सभी संपत्तियों के मालिकों ने बकाया राशि देर शाम तक निगम में जमा करवा दी थी, इसके चलते सभी की कुर्क की संपत्तियों को खोलने के आदेश जारी कर दिए।

माननीय है इसका मतलब ये नहीं की जो चाहे वो करें : रघुवर दास

jharkhand chief minister Raghubar Das news
jharkhand chief minister Raghubar Das news

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम माननीय है इसका मतलव यह नहीं है कि हम जो चाहे वह करें। हमें भी अपनी गरीमा, मयार्दाओं का ख्याल रखना जरुरी है। इस बात का ध्यान न सिर्फ माननीय विधायक बल्कि पदाधिकारियों को भी रखना चाहिए।

गृह मंत्री कटारिया ने की नई दिल्ली में कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

rajasthan home minister gulabchand kataria visits delhi, meets several Union ministers
rajasthan home minister gulabchand kataria

जयपुर। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रकाश जावेड़कर, धर्मेन्द्र प्रधान और डॉ. महेश शर्मा से भेंट की और राज्यहित से जुड़े विषयों पर उनसे विस्तार से चर्चा की।