
सबुगुरु न्यूज-सिरोही। छुटभैयों को राजनीतिक पार्टी में महत्वपूर्ण पद देने से कद्दावार नेताओं को किस तरह की किरकिरी झेलनी पड़ती है इसकी बानगी सिरोही में देखने को मिली। पद की खुमारी में कायदों को ताक में रखकर महिला पुलिसकर्मी से बदजबानी का खामियाजा यह हुआ कि नेताजी को सबकी नजरों में किरकिरी उठानी पड़ी।