Home Blog Page 692

कबाड़ की दुकानों में आग, लाखों का भंगार खाक

हिरणमगरी के बप्पारावल नगर में यूआईटी ने भाड़े पर दे रखी हैं नाकारा दुकानें

तड़के शॉर्ट सर्किट से धधकी आग, दमकलकर्मियों ने बुझाई आग

सबगुरु न्युज  उदयपुर। शहर के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी के बप्पारावल नगर में यूआईटी की किराए पर दी हुई दुकानों में सोमवार तड़के शॉट सर्किट से आग लग गई। इन दुकानों में कबाड़ था। आग से लाखों का भंगार खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ की दुकान में भरा भंगार दुकान मालिक ने हाल ही में दीपावली के सीजन के दौरान इकठ्ठा किया था।
दमकलकर्मियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे प्रकाश नामक व्यक्ति का फायरब्रिगेड पर फोन आया। उसने बताया कि कबाड़ की दुकान में आग लग गई है। इस पर दमकल की पांच गाडिय़ां मौके पर रवाना की गई। कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर इसी क्षेत्र के मुरली चंदानी की कबाड़ की दुकान है। आग दुकान नम्बर 13, 14, 15 और 7 और 8 तक फैल गई थी जिसमें रखा भंगार आग की भेंट चढ़ गया।
इधर, कबाड़ की दुकान के मालिक के भाई प्रकाश ने बताया कि आग शॉट सर्किट या किसी चिंगारी से लगने की आशंका है। घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था। सुबह-सुबह क्षेत्र के लोगों ने मुरली को फोन किया, जबकि वह बीमार है और कई दिनों से दुकान नहीं जा पा रहा था। प्रकाश ने बताया कि उक्त दुकानें यूआईटी की ओर से आवंटित हैं तथा एक-दो दुकानें आवंटियों ने अन्य को किराए पर भी दे रखी हैं। आग से वहां भंगार के सामान में काफी मात्रा में पड़ा प्लास्टिक, वायर, अखबार की रद्दी, पुराने इंजन आदि खाक हो गए। पीडि़त का कहना है कि करीब चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है।
दीपावली से पूर्व घर-दुकानों से एकत्र किया था भंगार
-पीडि़त ने बताया कि मुरली ने उक्त भंगार दीपावली सीजन के दौरान घर-घर और दुकानों से एकत्र किया था। इससे पूर्व का भंगार भी यहीं पर रखा था। इसमें रद्दी और प्लास्टिक ज्यादा था। मौके पर महापौर और क्षेत्रीय पार्षद भी आए थे। मोहल्ले के लोग सुबह ही वहां पहुंच गए।

अपहृत अमरीकी प्रोफेसर की हालत नाजुक : तालिबान

Afghan Taliban say kidnapped US professor is seriously ill
Afghan Taliban say kidnapped US professor is seriously ill

काबुल। तालिबान ने कहा कि काबुल में रहने वाले एक अमेरिकी प्रोफेसर की हालत नाजुक है। तालिबान ने एक वर्ष पहले उनका अपहरण किया था।

मैं अब एक समलैंगिक शख्स की तरह जीवन बिताउंगा : केविन स्पेसी

Kevin Spacey's 'apology' is an appalling betrayal of the gay community
Kevin Spacey’s ‘apology’ is an appalling betrayal of the gay community

लॉस एंजेलिस। अमरीकी अभिनेता केविन स्पेसी का कहना है कि उन्होंने अभिनेता एंथोनी रैप द्वारा लैंगिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद अब एक समलैंगिक शख्स के रूप जीवन बिताने का फैसला किया है। रैप ने स्पेसी पर आरोप लगाया है कि वह (रैप) जब 14 साल के थे तो उन्होंने (स्पेसी ने ) उन्हें यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया।

सारेगामापा लिटिल चैंप्स के विजेता बने श्रेयन भट्टाचार्य व अंजलि गायकवाड़

Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2017 : Shreyan Bhattacharya and Anjali Gaikwad jointly winners

जयपुर। पश्चिम बंगाल के रहने वाले श्रेयन भट्टाचार्य और महाराष्ट्र की अंजलि गायकवाड़ बच्चों के गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ के सह-विजेता घोषित हुए हैं। एक बयान में कहा गया कि पहली बार रियलिटी शो के दो विजेता घोषित हुए हैं।

हादसे में दो महिलाओं की मौत

0
 
उदयपुर। उदयपुर की मावली तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम को दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना मावली थाना क्षेत्र के बोयना गांव में हुई।
जानकारी के अनुसार बोयना के अटल सेवा केन्द्र के सामने दो महिलाओं को एक तेज गति से आती कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में झमकू बाई गमेती निवासी सदिया व गीता मेघवाल निवासी धर्मेता की मौत हो गई। पुलिस ने एक का पोस्टमार्टम सोमवार शाम को ही करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एक मृतका का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।