Home Blog Page 6949

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चूमी ख्वाजा की चौखट

BJP national spokesperson Shahnawaz Hussain visits ajmer dargah of khwaja Garib Nawaz
BJP national spokesperson Shahnawaz Hussain visits ajmer dargah of khwaja Garib Nawaz

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार अजमेर दरगाह की जियारत की।

हुसैन बुधवार को अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए। इस दौरान शाहनवाज ने ख्वाजा साहब से देश में अमनचैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

हुसैन ने दरगाह जियारत के बाद कहा कि आतंकवाद मिटाने व देश में अमन व शांति के लिए प्रधानमंत्री मोदी ठोस कदम उठा रहे हैं, ताकि देश में आतंकवाद का सफाया हो सके। आतंकवाद को लेकर जयपुर में बड़ा सम्मेलन हो रहा है।

शाहनवाज ने कहा कि वह हमेशा ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत करने आते हैं। समंदर चिश्ती व दौलत चिश्ती ने शाहनवाज को दरगाह जियारत कराई।

दरगाह जियारत के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, इब्राहिम पखर, अपसान चिश्ती व सचिव वाहिद हुसैन अंगारा तथा अब्दुल बारी चिश्ती ने भी शाहनवाज की दस्तारबंदी करके इस्तकबाल किया और तबर्रुक भेंट किया।

भारत में हर आतंकी हमले में पाकिस्तान की साजिश : राजनाथ

most terror attacks emanate from Pakistan  : Rajnath singh
most terror attacks emanate from Pakistan : Rajnath singh

जयपुर। केंद्रीय केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत में अब तक जितने भी आतंकी हमले हुए हैं उनकी साजिश पाकिस्तान में रची गई है। पाकिस्तान को चाहिए कि वह अपनी जमीन पर आतंक को पोसने के कदम पर रोक लगाए।

राजनाथ सिंह बुधवार को यहां सीतापुरा औद्यौगिक क्षेत्र में एक निजी होटल में कांउटर टेरेरिज्म कान्फ्रेस-2016 के समापन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल में पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने इससे निपटने के लिए नई रणनीति बनाई है लेकिन पाकिस्तान को चाहिए कि वह आतंकी संगठनों पर निगरानी रखते हुए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने दे।

उन्होंने कहा कि भारत में अब तक जितने भी आतंकी हमले हुए उनमें पाकिस्तानी साजिश का खुलासा होना यह बताता है कि पाकिस्तानी जमीन आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश आतंकवाद से परेशान हैं और भारत विश्व के हर उस देश के साथ खड़ा है जो आतंक के खिलाफ आवाज बुलन्द कर रहा है। सम्मेलन किे समापन सत्र को राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी संबोधित किया।

बाल ठाकरे स्मारक के लिए महापौर बंगला हस्तांतरित करने का निर्देश

Bal Thackeray memorial

मुंबई। शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बाल ठाकरे के स्मारक के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं कमान थाम ली हैै। मुख्यमंत्री ने मुंबई मनपा आयुक्त अजोय मेहता को पत्र लिखा कर जल्द से जल्द महापौर बंगले को ठाकरे स्मारक के लिए हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है।

राजस्थान में बंद नहीं होगी मनरेगा स्कीम : अशोक  परनामी

bjp attacks pilot for misleading people over MGNREGA scheme
bjp attacks pilot for misleading people over MGNREGA scheme

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और जबरदस्त खींचतान के कारण होड़ लगी रहती है कि कौन किससे ज्यादा बयान दे।

ढाई लाख की रिश्वत की लेते पंचायत समिति का प्रधान अरेस्ट

Sri Madhopur panchayat Samiti pradhan arrested for taking bribe
Sri Madhopur panchayat Samiti pradhan arrested for taking bribe

झुंझुनू/सीकर। राजस्थान में सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के प्रधान भागीरथ मल यादव को बुधवार को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते सीकर एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रधान ने यह राशि एक ठेकेदार के कार्यों का बिल पास करवाने की एवज में ली थी।