
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने बुधवार को पाकिस्तान का वीज़ा लेने से इंकार कर दिया। खेर को वीज़ा न दिए जाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को उन्हें फोन किया और वीज़ा मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, अनुपम खेर ने अब इसे विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया है।
