Home Blog Page 6975

बुआ का लडका ही कर रहा था ममेरी बहन की अस्मत से खिलवाड

college girl raped by her relative in jhunjhunu
college girl raped by her relative in jhunjhunu

झुंझुनू। हवस ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।  बुआ का लडका ही अपनी ममेरी बहन को हवस का शिकार बना रहा था। यह खेल दो साल तक चलता रहा।

मामला झुंझुनू कोतवाली का है, लेकिन उदयपुरवाटी और गुढ़ा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। उदयपुरवाटी के धोलाखेड़ा निवासी एक 19 वर्षीया युवती झुंझुनू के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है।

दो साल पहले उसे होस्टल में भर्ती कराने के लिए उसकी बुआ का लडक़ा धमोरा निवासी सुभाष उसे झुंझुनू लेकर आया। उसी दिन उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पहले ब्लात्कार किया और फिर अश्लील क्लिपिंग बना ली।

इसके बाद अश्लील क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दो साल से देह शोषण करता रहा। पीडि़ता के पिता विदेश में रहते है। ऐसे में घर की सार संभाल का जिम्मा भी एक बेटे की तरह आरोपी के पास ही था।

होस्टल में युवती के संरक्षक के रूप में आरोपी युवक का ही नाम लिखा है। लेकिन परिवार वालों जब आरोपी युवक की हकीकत पता लगी तो होश उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है। वहीं पीडि़ता का भी मेडिकल करा दिया गया हैं।

विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका दे सकती है तृणमूल

Trinamool congress ready to face upcoming Assembly election
Trinamool congress ready to face upcoming Assembly election

कोलकाता। आसन्न विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस चुनाव में बहुत से नये चेहरों को उतार सकती है।

टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने गर्लफ्रेंड अनाम से की शादी!

TV actor Ali Merchant gets married in secret ceremony
TV actor Ali Merchant gets married in secret ceremony

मुंबई। टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने शादी कर ली है। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनाम से सीक्रेटली मैरिज की है। बताया जा रहा है कि यह सेरेमनी करजत में हुई।

‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कहेंगे करन मेहरा

Karan Mehra to quit yeh rishta kya kehlata hai
Karan Mehra to quit yeh rishta kya kehlata hai

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे करन मेहरा कुछ सप्ताह बाद दर्शकों को अलविदा कह देंगे। वह पिछले सात साल से इस शो में काम कर रहे हैं।

शरणार्थी संकट गहराया, बांटे जा रहे हैं विदेशियों पर हमले करने के पर्चे

masked mob molests foreigners in sweden
masked mob molests foreigners in sweden

स्वीडन। स्वीडन में चेहरे पर मास्क लगाए आदमी विदेशों से आकर बसे लोगों पर हमला करने से जुड़े पर्चे बांट रहे हैं।