Home Entertainment Bollywood टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने गर्लफ्रेंड अनाम से की शादी!

टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने गर्लफ्रेंड अनाम से की शादी!

0
टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने गर्लफ्रेंड अनाम से की शादी!
TV actor Ali Merchant gets married in secret ceremony
TV actor Ali Merchant gets married in secret ceremony
TV actor Ali Merchant gets married in secret ceremony

मुंबई। टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने शादी कर ली है। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनाम से सीक्रेटली मैरिज की है। बताया जा रहा है कि यह सेरेमनी करजत में हुई।

इस मौके पर दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा फ्रेंड्स मौजूद थे। टीवी इंडस्ट्री से रोहित खुराना, कुणाल वर्मा और विशाल करवल सहित अली के कुछ करीबी शादी में पहुंचे थे।

अली मर्चेंट वैसे तो कहानी घर-घर की, अंबर धरा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 4 के लिए भी जाना जाता है।

दरअसल इस शो में उन्होंने कंटेस्टेंट सारा खान से शादी की थी। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार पहली बार यहां ऑडियंस ने रियल शादी देखी थी। हालांकि, दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था।

तब अली और सारा ने कहा था कि चैनल ने उन्हें शादी करने के लिए 50 लाख रुपए दिए थे। जबकि चैनल ने इसका खंडन कर कहा था कि शादी अली और सारा की मर्जी के चलते हुए थी।

बाद में सच का सामना के एक एपिसोड में अली ने कहा था कि सारा से शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने पब्लिसिटी के लिए शादी की थी। इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया था।

वहीं, सारा खान ने इस शादी को एक डरावना सपना करार दिया था। अली और सारा की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

अली मर्चेंट एक बिजनेस कंसल्टेंट और डीजे भी हैं। टीवी पर उन्होंने पहली बार रोडीज 3 के ऑडिशन के साथ कदम रखा था। कहानी घर-घर की से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी।

हालांकि, उन्हें पहचान श्श्श्श…फिर कोई है से मिली। 17 साल की उम्र में अली ने मिस्टर बॉम्बे का खिताब अपने नाम किया था।