Home Blog Page 6986

यूपी में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट

Akshay Kumar, nimrat kaur starrer airlift is now Tax Free in uttar pradesh
Akshay Kumar, nimrat kaur starrer airlift is now Tax Free in uttar pradesh

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। अक्षय ने यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।

असम : नुमलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में डकैती

robbery in running train near Numaligarh railway station in Assam
robbery in running train near Numaligarh railway station in Assam

गोलाघाट। उपरी असम के गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास बुधवार की देर रात चलती ट्रेन में हुई डकैती की घटना से यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

चलती ट्रेन में डकैतों ने लूटपाट करने के बाद आराम से ट्रेन से उतर चले गए, लेकिन मौके पर एक भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। जिसको लेकर यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है।

यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार अप कामाख्या इंटरसिटी एक्सप्रेस बीती रात नुमलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास जैसे ही पहुंची, वैसे ही ट्रेन में धारदार हथियार के साथ डकैतों का एक दल प्रवेश कर यात्रियों से आभूषण व पैसे देने की मांग की।

डकैतों ने एक महिला के गले से सोने का चेन के साथ ही नगद धन लूटने के बाद चलती ट्रेन से उतरकर डकैत फरार हो गए।

स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों ने जीआरपी से इस संबंध में शिकायत की। रेलवे प्रशासन ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

यात्रियों के अनुसार जिस इलाके में डकैती की घटना हुई है, वहां पर पहले भी इस तरह की वारदातें होती आ रही हैं, बावजूद इसके ट्रेनों में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए जाने का यात्रियों ने आरोप लगाया है।

भाजपा व कांग्रेसी नेता के घर पर गोलीबारी, एक अपहरण

unidentified miscreants fired at residences of two BJP and Congress leader in Haflong
unidentified miscreants fired at residences of two BJP and Congress leader in Haflong

डिमा हसाउ। असम के पहाड़ी जिले डिमा हसाउ के मुख्यालय हाफलांग में बुधवार की देर रात अपराधियों ने जमकर आतंक मचाया।

पहली घटना के अनुसार भाजपा के डिमा हसाउ जिला महासचिव देवेन थाउसेन के घर पर संदिग्ध आतंकियों ने जमकर गोलीबारी की। जब तक सुरक्षा बल हरकत में आते तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी घटना कांग्रेस पार्टी के डिमा हसाउ जिला अध्यक्ष महेंद्र काम्फ्राई के घर पर घटी। जहां पर संदिग्ध अपराधियों ने बीते कल देर रात जमकर गोलीबारी की। इस दौरान काम्फ्राई के भाई का अपहरण कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के भाई की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

दोनों घटनाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने आरंभ कर दिए हैं। कांग्रेस इस गोलीबारी की घटना के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार बता रही है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर अपराध पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है।

ज्ञात हो कि अचानक पहाड़ी जिला डिमा हसाउ में अपराधिक घटनाओं के ग्राफ में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। जिसको लेकर लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

पुलिस पर ग्रेनेड हमला, तीन कांस्टेबल घायल

डिमा हसाउ मुख्यालय हाफलांग के रामनगर में गुरुवार को तड़के 3 बजे के आसपास संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चार सदस्यी अपराधियों का दल मौके से फरार हो गए।

इस हमले में घायल तीन कांस्टेबलों की पहचान आरके राजेन सिंह, धर्मेंद्र दास और तिलक नाथ के रूप में की गई है। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिस व अर्धसैनिक बल पूरे इलाके में अपराधियों को पकड़ने के लिए जोरदार अभियान आरंभ कर दिया है।

उर्दू-अरबी टीचर ने 7 साल की छात्रा के साथ किया दुराचार

Urdu-Arabic Teacher arrested for sexual assault on 7 years old girl in agra
Urdu-Arabic Teacher arrested for sexual assault on 7 years old girl in agra

आगरा। आगरा में एक उर्दू—अरबी शिक्षक ने अपने ​सात वर्षीय शिष्या के साथ पांच माह तक दुराचार किया और जब शिष्या बच्ची ने अपने परिजनों को बताया तो पहले शिक्षक की धुनाई हुई और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी हो कि शहीद नगर पुलिस ने अब्दुल हाफिज नामक एक उर्दू—अरबी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध दुस्कर्म और पास्को के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक के एक शिष्या के साथ पांच माह तक दुराचार करता रहा, जब एक दिन परिजनों के पूछने पर पीड़ित बच्ची ने आपबीती सुना दी तो परिजनों ने अब्दुल हाफिज को मारा पीटा और फिर पुलिस को दे दिया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और फिर उसके परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा कायम किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेंजेगी।

वहीं बच्ची के परिजनों के अनुसार इबादतगाह में इमाम पद पर रहने वाले अब्दुल इस्लाम हाफिज ने उनके सात वर्षीय बच्ची को उर्दू और अरबी की तालिम देने के लिए उसे प्रतिदिन इबातदगाह आने को कहा तो हमनें भेज दिया।

जब एक माह से बच्ची के चेहरे की रौनक उड़ी हुई लगी तो मालूम हुआ कि उसके साथ इमाम रेप कर रहा है। इसके बाद हमारा गुस्सा उसके उपर उतर गया। फिर उसे पुलिस को दे दिया गया है।

आनंद संस्था से जुडे जरूरतमंद बच्चों की प्रस्तुति ने मनमोहा

anand Organisation for Social Development celebrate republic day with great enthusiasm
anand Organisation for Social Development celebrate republic day with great enthusiasm

नई दिल्ली। दिल्ली में स्थित आनंद आर्गेनाईजेशन फॉर सोशल डेवेलपमेंट और इंडिया केयर फाउडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आनन्द संस्था के बच्चों ने अपने डान्स व संगीत के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर दिल्ली के 60 लोगों को उनकी अनुकरणीय समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मान किया गया।