
जयपुर। राजधानी जयपुर के पॉश इलाके गांधी नगर में एक बाइक सवार युवक पर विवाहिता को लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के पॉश इलाके गांधी नगर में एक बाइक सवार युवक पर विवाहिता को लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

इंदौर/पटना। इंदौर की युवती सृष्टि जैन की पटना में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक और जहां पुलिस सृष्टि के मोबाइल से विवाद को लेकर अहम जानकारी मिलने की बात कह रही है। वहीं जांच में कुछ लोगों से रुपयों के लेन-देन की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

मुंबई। मुंबई में बुधवार को फिल्म क्या कूल हैं हम 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर मंदाना करीमी, दिगंगना सूर्यवंशी, अंकित गेरा, युविका चौधरी, प्रिया मलिक और विकास भल्ला सहित बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट रह चुके कई सेलेब्स नजर आए।

सिओल। जपान की एक न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइल तैयार कर ली है जिसका वह जल्द ही परिक्षण कर सकता है।
उपग्रह द्वारा प्राप्त तोंगचॉंग मिसाइल टेस्ट साइट के चित्रों से अधिकारियों ने ऐसा अनुमान लगाया है कि उत्तर कोरिया लम्बी दूरी की मिसाईल परीक्षण करने की तैयारी में है।
इसी महीने की 6 तारीख को हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंद लगा चुका है। इसके अलावा विश्विक संस्था जल्द ही और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है।
इससे पहले 2012 में भी उत्तर कोरिया लंबी दूरी की मिसाईल का परीक्षण कर चुका है। उसकी योजना अन्तरमहाद्वीपीय मारक क्षमता रखने वाली मिसाईल तैयार करने की है।
वहीं दक्षिण कोरिया ने इस पर कोई भी अधिकारिक वक्तव्य जारी करने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि वह खुफिया जानकारी से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक नहीं करता।
हालांकि उसका कहना है कि पिछली बार उत्तर कोरिया ने टेस्ट से पहले आवाजाही से जुड़ी चेतावनी ज़ारी की थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है।

इंदौर। एक महिला के मोबाईल पर अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी को देख युवती हतप्रभ रह गई कि वह उसका देवर लगता है।