Home Blog Page 7052

सीबीआई कोर्ट में बोला ‘राजू‘, मुझे दोबारा यहां न बुलाना साहब

Vyapam scam: kanpur tea vendor raju appeared in CBI Court
Vyapam scam: kanpur tea vendor raju appeared in CBI Court

कानपुर। कानपुर मेडिकल कॉलेज के पास चाय का ठेला लगाने वाले को व्यापम घोटाले के चलते जब मध्यप्रदेश की कोर्ट में हाजिर होने का फरमान मिला तो चाय वाले की रातों की नींद उड़ गई। इसके बाद बस उसके जहन में एक ही सवाल था, कि कौन सा व्यापम, कौन सा घोटाला और मुझे क्यों कोर्ट ने बुलाया।

धर्मशाला में खेला जाना चाहिए भारत-पाकिस्तान मैच: वीरभद्र

india-pakistan must be played in dharamsala says virbhadra singh
india-pakistan must be played in dharamsala says virbhadra singh

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप के टी-20 मैच का समर्थन किया है।

कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पीएम से मिले राजनाथ

home minister rajnath singh meets pm Narendra modi
home minister rajnath singh meets pm Narendra modi

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। शायद इसीलिए मोदी सरकार में कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीती एकदिवसीय श्रृंखला

ind vs aus 3rd ODI : Australia beats india by 3 wickets, seal series
ind vs aus 3rd ODI : Australia beats india by 3 wickets, seal series

मेलबर्न। विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल के तेजतर्रार (96) और सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श की शानदार (62) पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में तीन विकेट से हराकर श्रृंखला जीती।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीसरी एकदिवसीय श्रृंखला गंवाई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पहले अपने घर में दक्षिण अफ्रीका और उससे पहले बांग्लादेश से उसके घर में ही एकदिवसीय श्रृंखला हारी थी। जबकि कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत से पहले वेस्टइंडीज से एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा जमाया था।

कंगारू टीम ने एक बार फिर से अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को लगातार तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत से मिले 296 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 48.5 ओवर में 296 का स्कोर कर मुकाबला अपने नाम किया।

सलामी जोड़ी एरोन फिंच और मार्श अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज उमेश यादव ने फिंच (21) को विकेटकीपर धोनी के हाथो कैच आउट कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।

ind vs aus 3rd ODI : Australia beats india by 3 wickets, seal series
ind vs aus 3rd ODI : Australia beats india by 3 wickets, seal series

पिछले दोनों मुकाबलों के जीत के हीरो रहे कप्तान स्टीव स्मिथ लंबी पारी नहीं खेल पाए और उनका विकेट लेग स्पिनर रविंद्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे के हाथो कैच आउट कराया। स्मिथ ने अपनी 41 रन की पारी के दौरान 45 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके जमाए।

रामरहीम फिर विवादों में, भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करने पर केस दर्ज

guru rahim allegedly dresses up as lord vishnu, gets fir registered against  him
guru rahim allegedly dresses up as lord vishnu, gets fir registered against him

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत रामरहीम पर हिंदुओं की भावनाएं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के सदस्यों ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।