
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जालोर-सिरोही क्षेत्र के सांसद देवजी एम.पटेल ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों के खिलाफ शिकायतें सहन नहीं की जाएंगी। उन्होंने जन सेवा सुविधा की समस्याओं और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। सांसद पटेल मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

