Home Blog Page 7091

शत्रुघ्न और मेरे बीच कभी मनमुटाव नहीं रहा : अमिताभ

amitabh bachchan says shatrughan sinha is capable and successful person than me
amitabh bachchan says shatrughan sinha is capable and successful person than me

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच कभी मनमुटाव नहीं रहा। बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की किताब एनीथिंग बट खामोश का हाल ही में विमोचन किया गया है। किताब में शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने मनमुटाव का जिक्र किया है।

व्यापम मामले में ‘चाय’ वाले को सम्मन, 13 को सीबीआई कोर्ट में बयान

CBI summons UP tea vendor to depose in MP's vyapam scam
CBI summons UP tea vendor to depose in MP’s vyapam scam

कानपुर। मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले की आंच अभी तक मेडिकल कालेज तक ही पहुंची थी। लेकिन जब सीबीआई का भेजा हुआ सम्मन चाय का ठेला लगाने वाले राजू को पुलिस ने थमाया तो उसके होश उड़ गए। उसे व्यापम घोटाले के एक आरोपी के खिलाफ साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया है।

पठानकोट हमले का सच बताएं नवाज शरीफ : जॉन केरी

John Kerry asks nawaz Sharif to find out the truth in Pathankot attack
John Kerry asks nawaz Sharif to find out the truth in Pathankot attack

वॉशिंगटन। अमरीका ने भारत के पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाते हुए रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत कर उन्हें सच का पता लगाने के लिए कहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि विदेश मंत्री केरी ने द्विपक्षीय मुद्दों पर तथा क्षेत्र में आतंकवाद की बढ़ती चुनौती पर ध्यान केंद्रित रखने के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि केरी और शरीफ के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई है।

उल्लेखनीय है कि बीती दो जनवरी को छह पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पठानकोट एयरबेस पर किए गए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच अब तक की उच्चस्तरीय वार्ता है।

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है​ कि केरी ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले का सच पता लगाने में प्रधानमंत्री को पूरा सहयोग देने की पेशकश की है।

वहीं,शरीफ ने विदेश मंत्री केरी को बताया कि हम पारदर्शी तरीके और तेजी के साथ जांच कर रहे हैं और सच सामने लाएंगे। दुनिया इस संबंध में हमारे प्रभाव और गंभीरता को देखेगी।

केरी और शरीफ की बातचीत भारतीय खुफिया एजेंसियों की इन खबरों के बीच हुई कि पाकिस्तान में कुछ लोगों और समूहों ने पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हमले की साजिश रची और उसे अंजाम दिया है।

भारत ने पाकिस्तान को इस संदर्भ में विशिष्ट एवं कार्रवाई योग्य जानकारी उपलब्ध करवाई है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा कि उसे पठानकोट हमले में संलिप्त संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस सबूतों की दरकार है।

किर्बी ने बताया कि विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस तथ्य के बावजूद बातचीत जारी रहेगी क्योंकि आतंकवादियों ने इसमें अड़ंगा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

मालदा हिंसा के गुंडों का बचा रही हैं ममता बनर्जी : भाजपा

malda violence : bjp has accused mamata banerjee of resorting to minority
malda violence : bjp has accused mamata banerjee of resorting to minority

कोलकाता/ नई दिल्ली। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मालदा में हिंसा की घटना के सांप्रदायिक नहीं होने संबंधी बयान को खारिज किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी नकली नोट और ड्रग्स तस्करी में शामिल तृणमूल कांग्रेस समर्थक गुंडों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।

नासूर चायनीज मांझा : बाइक सवार युवक का कटा गला

Chinese Manjha slits throat of  Biker in varanasi
Chinese Manjha slits throat of Biker in varanasi

वाराणसी। पतंग उड़ाने वालों के बीच चायनीज मंझा काफी लोकप्रिय हो रहा है लेकिन उन परिवारों के लिए एक नासूर बनता जा रहा है जिनके घर के बच्चे चायनीज मंझे का शिकार होकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके बाद भी इन पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है।