Home Blog Page 7134

एयर इंडिया के विमान को कैटरिंग वैन ने मारी टक्कर

air india newark airport catering vans collision

नई दिल्ली। अमरीका के नवार्क एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया के एक विमान को कैटरिंग वैन ने टक्कर मार दी। यह विमान मुंबई से आया था।

सत्ता छिनने के डर से नोएडा नहीं जाते अखिलेश यादव!

noida jinx to keep akhilesh yadav away from PM event
noida jinx to keep akhilesh yadav away from PM event

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-62 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की नींव रखेंगे लेकिन इस मौके पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव उनकी अगावानी नहीं करेंगे।

मोदी सरकार के कदम से कनाडा में पढ़ना होगा आसान

India to renew agreement on higher education with canada
India to renew agreement on higher education with canada

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने भारत- कनाडा के बीच उच्च शिक्षा को लेकर हुए समझौते की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान कनाडा सरकार और वहां के शिक्षण संस्थानों के साथ उच्च शिक्षा को लेकर आपसी तालमेल जारी रख सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल व कीर्ति आज़ाद पर मुकदमा करेगा डीडीसीए

DDCA to file defamation case against Arvind Kejriwal and Kirti Azad
DDCA to file defamation case against Arvind Kejriwal and Kirti Azad

नई दिल्ली। डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने डीडीसीए के कथित घोटाले पर ‘आप’ के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कीर्ति आज़ाद पर मानहानि का मुकदमा करने का ऐलान किया है।

नए साल पर रेव पार्टियां रोकने को बस्सी को पत्र लिखा

bjp demands prevent Rave parties on New Year in delhi
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम और नए साल के मौके पर चोरी छिपे आयोजित होने वाली रेव पार्टियों को रोकने की मांग है।
विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे नए साल के मौके पर दिल्ली में चौकस पुलिस व्यवस्था करें ताकि महिलाएं नए साल के जश्न में अपराध का शिकार न बन सकें।
उन्होंने कहा है कि ऐसे समाचार मिले हैं कि ड्रग माफिया दिल्ली तथा इसके चारों ओर नए साल के जश्न के नाम पर ऐसी रेव पार्टिया आयोजित कर रहा है, जिसमें दिल्ली तथा एनसीआर के युवक-युवतियों को जमकर नशा परोसा जाएगा।
चोरी छिपे आयोजित की जा रही ऐसी पार्टियों पर सख्ती से रोक लगायें। इस अवसर का फायदा आतंकी संगठन उठा सकते हैं। उन पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद भी दिल्ली की महिलाएं स्वयं को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ बढ़ा है।
1 जनवरी, 2016 से 15 जनवरी, 2016 तक दिल्ली में सम-विषम नीति लागू हो रही है। इस योजना को सफल बनाने के लिए भारी पुलिस बल की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कमी का फायदा उठाकर असामाजिक तथा आपराधिक तत्व महिलाओं के प्रति अपराध कर सकते हैं। इस तथ्य को देखते हुए भारी संख्या में होम गार्डों की मदद दिल्ली पुलिस को लेनी होगी । स्काउट्स तथा सामाजिक वॉलन्टियर्स की सेवाएं भी दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ले सकती है।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली में विभिन्न जगहों तक पहुँचने के लिए दिल्ली के लोग खासकर महिलाएं निजी सार्वजनिक परिवहन सेवा की मदद लेती हैं। यह सेवा दिल्ली में संगठित और व्यवस्थित नहीं है। इससे महिलाओं को हमेशा खतरा बना रहता है।
यह खतरा नए साल के मौके पर अधिक होता है, इसलिए दिल्ली पुलिस देर शाम से लेकर देर रात तक महिलाओं को अपने घर सुरक्षित पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था करे। उनकी सुरक्षा के लिए इस अवसर पर विशेष उपाय किये जाएं।