
जम्मू। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सेयद अली शाह गिलानी ने कहा कि लोगों को नए साल के जश्न में हिस्सा नहीं लेना चाहिए कयोंकि यह कश्मीर की समृद्ध संस्कृति के खिलाफ है। गिलानी ने कहा कि नए साल के जश्न के नाम पर हम पर जो थोपा जा रहा है उसका हमारे समृद्ध साजिक मूल्यों एवं परंपराओं से कोई लेना देना नहीं है।

