
सिरोही। स्थानीय डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत भर के चारों कोनों को सडक मार्ग से जोडने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरूआत की।