
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पांच आरोपितों को पटियाला कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोनिया गांधी को कहना पड़ा है कि कोर्ट के लिए सभी बराबर है। यह बोध अगर उन्हें पहले ही हो जाता तो शायद अदालत की निष्ठा पर सवाल नहीं उठता और कांग्रेसियों को देशव्यापी प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।