Home Blog Page 7196

सीरिया के राष्ट्रपति को इस्तीफा दे देना चाहिए : ओबामा

Barack obama backs off demand for Syrian president assad to step down
Barack obama backs off demand for Syrian president assad to step down

वाशिंगटन। सीरिया में फैले गृह युद्ध और तनाव को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है राष्ट्रपति बशर अल असद को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीरिया में ऐसी मजबूत सरकार की जरूरत है जो देश के विकास के लिए योजनाएं बना सके। लेकिन वर्तमान सरकार ऐसा करने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि अमरीका आने वाले समय में सीरिया के भीतर ऐसा कानून स्थापित करना चाहता है जिसमें आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए जगह कोई जगह ना हो।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका और प्रशासनिक विशेषज्ञों को मानना है कि जब तक बशर अल असद सीरिया के राष्ट्रपति बने रहेंगे तब तक वहां शांति स्थापित नहीं हो सकती है।

उन्होंने आईएसआईएस के ठिकानों और उनके ट्रेनिंग कैंपों पर सैन्य कार्रवाई उनकी प्राथमिकता में होगी।

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से पश्चिमी देशों में रहने वाले कुछ लोग आइएसआइएस से प्रभावित होकर सीरिया और इराक जाकर लौटे हैं, वह लोग अब सोशल मीडिया पर आईएसआईएस का प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये खतरनाक है और अमरीकी सुरक्षा अधिकारी उनकी इन गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

परमाणु ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण होगी प्रधानमंत्री की रूस यात्रा

Prime Minister modi's visit to Russia will be important for Nuclear energyनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी रुस यात्रा के दौरान देश में कार्यरत रुसी परमाणु रिएक्टरों को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता होने की उम्मीद बताई जा रही है।

माउण्ट आबू में पारा जमाव बिंदु पर

dew droped freezed on grass in mount abu
dew droped freezed on grass in mount abu

सबगुरु न्यूज- माउण्ट आबू। गत चार दिनों से ढीले पडे सर्दी के तेवर शनिवार को फिर से तेज हो गए।

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सात साल का कारावास

man gets 7 year term for trying to rape minor in Jhunjhunu
man gets 7 year term for trying to rape minor in Jhunjhunu

झुंझुनू। छह साल की बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर एक दुकान में उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपित को सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

माउण्ट आबू में भूकम्प के झटके

sabguru Mount-Abu

सबगुरु न्यूज-माउण्ट आबू। पर्वतीय स्थल माउण्ट आबू में शनिवार को सवेरे सात बजे के आसपास भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।