
नई दिल्ली। मोबाइल फोन का निर्माण करने वाली कंपनी स्विच उद्योग एक योजना के तहत एक रुपए में पॉवर बैंक की बिक्री करेगी। 21 दिसंबर से शुरू होने वाली इस बिक्री के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स पोर्टल पेटीएम के साथ करार किया है।

नई दिल्ली। मोबाइल फोन का निर्माण करने वाली कंपनी स्विच उद्योग एक योजना के तहत एक रुपए में पॉवर बैंक की बिक्री करेगी। 21 दिसंबर से शुरू होने वाली इस बिक्री के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स पोर्टल पेटीएम के साथ करार किया है।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के दस बड़े शीर्ष सदस्यों के साथ भारत भी अमेरिका, जापान, फ्रांस के लीग में शामिल होगा।

भोपाल/इंदौर। उत्तरी हवाओं और बर्फ बारी के चलते सर्द हवाएं एक बार फिर से प्रभाव दिखाने लगी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान पर बादलों का जमघट नजर आने लगा है और हवाओं की गति में भी तेजी आ गई है।

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में 19 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो क्लिीपिंग बनाने वाले पीडि़ता के चाचा और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ऋषि गालव नगर निवासी पीडि़ता ने 15 दिसम्बर को मामला दर्ज कराया था कि उसके दूर के एक रिश्ते का चाचा सुनील कुमार का अक्सर उसके घर आना -जाना था। सुनील से पीडि़ता को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिीपिंग बना ली। उसके बाद आरोपी के दोस्त नरेन्द्र सिंह ने उसे क्लिीपिंग देने का झांसा देकर अकेले में बुलाया और उसने भी पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपियों ने कई महीनों तक उसे ब्लैकमेल कर उसक ी आबरू से खेलते रहे।
विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज
सांगानेर इलाके में एक विवाहिता ने साथ में रहने वाले किराएदार युवक पर दस साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। सांगानेर सदर थाना पुलिस के अनुसार उरैया उत्तर प्रदेश हाल किराएदार लक्ष्मीपुरा निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है कि वो दस साल से अपने पति व बच्चों के साथ किराए से रहती थी। यहीं बच्चू सिंह भी किराए से रहता था।
बच्चू सिंह ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और कई सालों तक उसे शादी का झांसा देता रहा। बाद में जब आरोपी ने दूसरी जगह शादी कर ली तोपीडि़ता अपने पति व बच्चों के साथ अपने गांव चली गई। आरोपी वहां भी पहुंच गया और पीडि़ता को फिर से सांगानेर में किराया का मकान दिलाकर उसके साथ रहने लगा। अब पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जयपुर। जयपुर शहर की एक दर्जन से अधिक कच्ची बस्ती में कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को जल्द ही पक्के मकान मिलेंगे।
जेडीए ने दिल्ली, सीकर और अजमेर रोड पर बीएसयूपी प्रोजेक्ट के तहत जो 5816 फ्लैट बनाए है उनका लोकार्पण शनिवार दोपहर टोंक रोड आश्रम मार्ग तिराहे के पास आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया।
राजे ने जयपुर की जनता को 6 अन्य प्रोजेक्टों की सौगातें भी दी है, जिसमें प्रमुख रूप से दुर्गापुरा एलीवेटेड रोड है। प्रोजेक्ट लोकार्पण के अलावा मुख्यमंत्री ने जेडीए के 375 करोड़ रुपए की लागत के प्रस्तावित शहर के 95 स्थानों पर बनने वाली सड़के, विद्युतिकरण, जलापूर्ति एवं सीवरेज तथा वृक्षारोपण के कार्य का भी शिलान्यास किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने की। इस के दौरान सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ सहित सांसद, महापौर, विधायक, नगरीय विकास विभाग, जेडीए व आवासन मण्डल के अधिकारी मौजूद रहे।
बैरिकेटस लगाकर रोका भारी यातायात
दुर्गापुरा एलीवेटेड रोड का शुभारम्भ होने के बाद यातायात सरपट दौडऩे लगा। इस एलीवेटेड रोड के शुरू होने के बाद लोगों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली। हालांकि शुरूवात में इस रोड पर हल्के वाहनों का ही संचालन हुआ। भारी वाहनों को रोकने के लिए दोनों ओर ओवरहैड बैरिकेटस लगाए गए। सात साल से जिस प्रोजेक्ट की राह जनता देख रही थी आज वह शुरू हो ही गई।
हाउसिंग बोर्ड की योजना की आवेदन पुस्तिका का विमोचन
लोकार्पण समारोह के इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कानोता रोड पर नायला के पास बनी दस्तकार योजना की आवेदन पुस्तिका का भी आज विमोचन किया। हाउसिंग बोर्ड की ओर से बनाई इस योजना में 750 से अधिक आवास है, जिनमें नीचे दुकान और ऊपर मकान बने है। इन आवासों के आवंटन के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
इन प्रोजेक्टों का हुआ शुभारम्भ
– बीआरटीएस परियोजना के तहत 105 करोड़ रुपए की लागत से अजमेर रोड पर बने कॉरिडोर
– चौड़ा रास्ता में 5 करोड़ रुपए की लागत से बना पर्यटन सुविधा सेन्टर
– आगरा रोड पर 3.35 करोड़ रुपए की लागत से बने सिल्वन पार्क
– टोंक रोड एसएमएस स्टेडियम के बाहर 3 करोड़ रुपए की लागत बने अर्जुन स्टेच्यू कॉम्पलेक्स
– झालाना में स्मृति वन में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बने बटर फ्लाई वैली
– आमेर अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर, हवामहल, जलमहल पाल एवं रामनिवास बाग में लगी वाई-फाई सुविधा।