Home Blog Page 7211

सिरोही मनरेगा के एईएन को वीसी के बाद हार्ट अटैक

attack copy
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला परिषद में मनरेगा के एईएन को गुरुवार सवेरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद हृदयाघात आ गया। उन्हें उपचार के लिए तुरंत सिरोही जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.सी. गर्ग ने बताया कि जिला परिषद में मनरेगा के एईएन वीके जैन हमारे साथ गुरुवार सवेरे दस से ग्यारह बजे तक पंचायत समिति में स्थित अटल सेवा केन्द्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खतम होने के बाद जैसे ही वह उनके कार्यालय में आए तो उन्हें मनरेगा एईएन वीके जैन का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली। इस पर स्टाफ ने तुरंत ही उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां कार्डियक जांच में उन्हें हार्ट अटैक होने की जानकारी मिली। स्टाफ ने उनके परिजनों से संपर्क करके उन्हें रैफर किए जाने की जानकारी दी।

गर्ग ने बताया कि उनके साथ जैन के एक स्थानीय मित्र, मनरेगा के अन्य एईएन संजय दवे तथा एक कम्पाउंडर को भी उदयपुर भेजा गया। जहां उन्हें सीबीएन हॉस्पीटल में अग्रिम उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
खली बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कमी
इसे विडम्बना ही कहेंगे इस जिले की कि जिस समय वीके जैन को हार्ट अटैक के बाद सिरोही जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के कारण रैफर किए जाने की तैयारी की जा रही थी, उसी समय प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी समेत जिले के भाजपाई नेता दो साल की उपलब्धि की प्रदर्शनी का उद्घाटन करके फूले नहीं समा रहे थे।

जिले की स्वास्थ्य सेवाएं कई वर्षों से बदतर है। सुराज संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसी के नाम सिरोही वासियों को इमोशनल करके वोट मांगती दिखी तो स्थानीय भाजपाई जन प्रतिनिधि भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का सफेद झूठ बोलकर ही जनता के वोट पाकर जनप्रतिनिधि बने।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिरोही जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड भी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन प्रभारी मंत्री और उनकी सरकार इसे शुरू तक नहीं करवा पाई है।

2016 के लिए मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की : दीपका पादुकोण

I have signed no new films as of 2016: Deepika Padukone
I have signed no new films as of 2016: Deepika Padukone

मुंबई्र। वर्ष 2015 में काफी व्यस्त रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कोई दिलचस्प प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण अगले साल के लिए अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। दीपिका ने बताया कि कुछ उम्मीद ना करें क्योंकि 2016 के लिए मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

दूल्हे ने पी रखी थी शराब, दुल्हन ने वरमाला पहनाने से किया इंकार

groom comes drunk, bride refuses to marry
groom comes drunk, bride refuses to marry

कानपुर। अपनी शादी में शराब के नशे में मदहोश होकर आना दूल्हे को भारी पड़ा और दुल्हन ने नशे में लड़खड़ाते दूल्हे मियां को वरमाला पहनाने सेे इंकार कर दिया लिहाजा बारात बैरंग लौट गई।

सलमान को बर्थडे पर दुल्हन गिफ्ट करना चाहती हैं दीपिका

Deepika padukone says i would like to gift Salman khan a bride
Deepika padukone says i would like to gift Salman khan a bride

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें दुल्हन उपहार देना चाहती है।

मामूली रूप से झुलसी आलिया भट्ट अब अब ठीक

Alia Bhatt sustains burns on her elbow at an awards night
Alia Bhatt sustains burns on her elbow at an awards night

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह अब ठीक है। आलिया भट्ट पुरस्कार अर्पण समारोह में आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गई थीं।