Home Blog Page 7272

मृतक आश्रित कोटे के तहत विवाहित पुत्रियों को भी मिल सकेगी नौकरी

married daughters too entitled for job on father's death
married daughters too entitled for job on father’s death

इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उप्र मृतक आश्रित सेवा नियमावली के नियम 2(सी) (3) को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है।

मोदी ने निभाया वादा, नेताजी से जुड़ी फाइलों को जारी करने की प्रक्रिया शुरु

PMO hands over first batch of netaji subhas chandra bose files for declassification
PMO hands over first batch of netaji subhas chandra bose files for declassification

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को नेताजी से जुड़ी फाइलों के पहले सेट को आधिकारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक को सौंप दी है।

कोटला में शतक लगाना यादगार पलों में से एक : अजिंक्य रहाणे

One of the memorable moments century in Kotla  : Ajinkya Rahane
One of the memorable moments century in Kotla : Ajinkya Rahane

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेल गए टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि कोटला में शतक बनाना मेरे लिए अब तक के सबसे यादगार पलों में से एक है।

रहाणे ने कहा, ‘‘इसी मैदान पर मैंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैंने भले ही दोनों पारियों में बेहतर नहीं कर सका था लेकिन आज इस शतक ने कोटला मैदान का मुझे यादगार पल दे दिया। मेरे लिए शतक अहम हो जायेगा क्योंकि आपने शतक बनाया और टीम जीती। वैसे भी शतक से महत्वपूर्ण टीम की हार जीत अहम होती है।’’

रहाणे ने आज 215 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेलकर भारत को 300 के पार के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया और साथ टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

रहाणे ने आगे कहा कि गेंद धीमा जरूर आ रहा था। मगर बल्लेबाजों को विकेट पर खडा होकर खेलना था। मैने भी अपनी बल्लेबाजी के दौरान ऐसा ही किया। पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद मैनें रवि शास्त्री से बातचीत की। जिन्होंने मेरे साथ नैट पर काफी मेहनत की। उसी मेहनत के चलते इस मैच में मैं शतक बनाने में सफल रहा।

उन्होंने अश्विन और जडेजा के साथ हुई साझेदारी पर कहा कि मुझे इस बार की भी खुशी है कि विराट, जडेजा और अश्विन के साथ अच्छी साझेदारी निभाई, जिसके कारण 300 रनों का स्कोर हम खडा करने में सफल रहें। दूसरा हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

उन्होंने लैंथ और लाइन पर गेंदबाजी की। जबकि अफ्रीकी बल्लेबाजों विकेट पर रुककर नहीं खेल सके। विकेट पर गेंद भले ही धीमा आ रहा था, मगर आपको उसी के अनुसार खेलना होता है। वह जल्दबाजी में अपने विकेट दे गए।

कांग्रेस ने नकारा अखिलेश का बयान, नही होगा कांग्रेस-सपा गठबंधन

open to alliance with congress if mulayam is projected as PM
open to alliance with congress if mulayam is projected as PM

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के हालिया बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

भोपाल : लैंडिंग के समय विमान से पक्षी टकराया, बड़ा हादसा टला

close shave Air India passengers after bird hit at Raja Bhoj airport bhopal
close shave Air India passengers after bird hit at Raja Bhoj airport bhopal

भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब लैंडिंग के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया। एयर इंडिया का यह यात्री विमान दिल्ली से उड़ान भरकर भोपाल आ रहा था। पक्षी के टकराने से विमान के इंजन को ही क्षति हुई लेकिन इसमें बैठे 116 यात्री बाल-बाल बच गए।