Home Blog Page 7284

वापी : तहसील पंचायत पर भाजपा का कब्जा

Vapi taluka panchayat election result 2015
Vapi taluka panchayat election result 2015

वापी। बीते 29 दिसंबर को हुए वापी में जिला पंचायत की चार व तालुका पंचायत की 19 सीटों के चुनाव की मतगणना बुधवार को की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार वापी तहसील पंचायत की 19 सीटों में 12 पर भाजपा और सात पर कांग्रेस के उमीदवार विजयी घोषित किए गए। जबकि वापी तहसील में जिला पंचायत की चार में से दो सीटों पर भाजपा और दो पर कांग्रेस के उमीदवार विजयी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पुरुष अध्यापन मंदिर में मतों की गिनती की गई। सबसे पहले बलीठा तहसील पंचायत की सीट की गितनी का प्रारंभ हुआ। दोपहर करीब एक बजे तक मतगणना का कार्य पूरा कर लिया गया। तहसील व जिला पंचायत सीटों की मतगणना साथ साथ की गई।

मतगणना के कारण पुलिस सुरक्षा की पुता व्यवस्था की गई थी। उमीदवार व उनके  समर्थकों को परिसर के बाहर ही रोक दिया गया था। जिस सीट की गिनती शुरु होती उसके उमीदवार व एजेन्टों को ही मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति दी गई थी। मतगणना स्थल पर निर्वाचन अधिकारी आर के मालविश अंत तक मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि वापी तहसील पंचायत में 20 सीटें हैं जिसमें से एक पर पहले ही भाजपा उमीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। लिहाजा 19 सीटों पर ही चुनाव हुआ था। जिसमें से  12 पर भाजपा व सात पर कांग्रेस विजयी रही।

इस तरह भाजपा के खाते में 13 सीटें आने से तहसील पंचायत पर उसका कब्जा बरकरार रहेगा। हालांकि यहां अन्य स्थानों की तरह यहां भी गत वर्ष की अपेक्षा कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया। विजेता उमीदवारों को समर्थकों ने फूल हार से लाद दिया और उनका विजयी जुलुस भी निकाला।

बैठक      विजयी उमीदवार     मिले मत        पार्टी

बलीठा -1-    जागृति प्रकाश आहिर –    1042        भाजपा
बलीठा -2      संदीप अमृत पटेल –    695        भाजपा
चंडोर           रमीलाबेन जगन पटेल-    1165        कांग्रेस
कुंता             विजय ईश्वर पटेल-    818         भाजपा
सलवाव        हसमुख नगीन पटेल    1511        भाजपा
छरवाडा       वर्षाबेन राकेश पटेल     1253        भाजपा
करवड         उत्तम झीणा रोहित     1611        कांग्रेस
कोपरली     उषाबेन दिनेश हलपति    2552        कांग्रेस
राता           कांति बालू पटेल     1406        भाजपा
नानी तंबाडी    संतोष ईश्वर पटेल     1796        कांग्रेस
चणोद 1-     नीता हंसराज खानिया    1117        भाजपा
चणोद -2    शिल्पा राजेश देसाई    1388        भाजपा
चणोद -3     नम्रता जीतेन्द्र माह्यावंशी  1688        भाजपा
छीरी -1      अरुणा बिपीन देसाई      838         कांग्रेस
छीरी 2-       समशुद्दीन चौधरी      435        भाजपा
छीरी 3-      हरिन्द्र सामा यादव     427        भाजपा
कराया –      कोकिला विष्णु नायका   2104        कांग्रेस
लवाछा         राजेश रमण पटेल      1343                  भाजपा
मोटी तंबाड़ी    हेमा दिनेश पटेल       2030         कांग्रेस

जिला पंचायत चुनाव परिणाम

बैठक-      विजयी उमीदवार –    मिले मत-        पार्टी
बलीठा –      वर्षाबेन धनसुख पटेल   6928        भाजपा
छरवाड़ा      भाविक रमेश पटेल     6419        कांग्रेस
छीरी           नेहाबेन मुकेश पटेल    5887        भाजपा
लवाछा         बलवंत रमण पटेल     7364        कांग्रेस

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सम्मेलन में अजमेर जा रही बस भिड़ी, 25 महिलाएं घायल

25 women injured as bus collides with tanker in uttar pradesh
25 women injured as bus collides with tanker in uttar pradesh

अजमेर/लखनऊ/इटावा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की मुस्लिम महिला सम्मेलन में भाग लेने अजमेर जा रही महिलाएं बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी। यह हादसा इटावा के आईटीआई चैराहा पर कृष्णा मार्बल के पास हुआ।

राजेन्द्र बाबू के सामने बौना महसूस करते थे नेहरु

outcome of a clash between Dr Rajendra prasad and Pandit jawaharlal Nehru perhaps shaped
outcome of a clash between Dr Rajendra prasad and Pandit jawaharlal Nehru perhaps shaped

डा.राजेन्द्र प्रसाद की शख्सियत से पंडित नेहरु हमेशा अपने को असुरक्षित महसूस करते रहे उन्होंने राजेन्द्र बाबू को नीचा दिखाने का कोई अवसर भी हाथ से जाने नहीं दिया।

अमेरिका आईएस से लड़ने के लिए इराक और ​सीरिया भेजेगा विशेष बल

US to send special forces to fight ISIS in Iraq and Syria
US to send special forces to fight ISIS in Iraq and Syria

वाशिंगटन। अमेरिका दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए इराक और सीरिया में विशेष बलों को भेजेगा।

पाकिस्तान में चार आतंकवादियों को कोहट जेल में फांसी

Pakistan : Four APS militants hanged in kohat jail
Pakistan : Four APS militants hanged in kohat jail

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक स्कूल में हुए नरसंहार में शामिल रहे चार आतंकवादियों को बुधवार को फांसी दे दी गई।